विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में बेजुबान पर डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई घटना; पुलिस में शिकायत दर्ज

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:10 PM (IST)

फरीदाबाद के एनआइटी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुत्ते को डंडों से बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद ...और पढ़ें

कुत्ते को डंडे से पीटता शख्स। फोटो-जागरण

कुत्ते को डंडे से पीटता शख्स। फोटो-जागरण

HighLights

  1. फरीदाबाद में व्यक्ति ने कुत्ते को डंडों से बेरहमी से पीटा।

  2. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

  3. बजरंग फोर्स ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। एनआइटी क्षेत्र के संजय एंक्लेव गली नंबर छह में एक व्यक्ति ने कुत्ते पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। कुत्ते को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने की पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

वीडियो में व्यक्ति की बेरहमी साफ दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि आसपास के लोग उसे रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह कुत्ते को पीटता रहा।

डंडे बरसाता रहा आरोपी

पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में दी गई शिकायत के अनुसार, कुत्ते को पीटने वाले व्यक्ति की पहचान समीर खान के रूप में बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि वह अपने घर से हाथ में डंडा लेकर बाहर निकलता है।

गली में कुछ दूरी पर दो कुत्ते बैठे दिखाई देते हैं। व्यक्ति उनके पास पहुंचता है और डंडे से कुत्तों पर वार करना शुरू कर देता है। डंडों की चोट से कुत्ता भौंकने लगता है और बचने के लिए इधर-उधर भागता है, लेकिन व्यक्ति उसका पीछा करते हुए लगातार डंडे बरसाता रहता है।

कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आते हैं। गली में मौजूद लोग उसे रोकने और समझाने का प्रयास करते हैं, लेकिन आरोप है कि वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ।

बजरंग फोर्स ने पुलिस को दी शिकायत

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बजरंग फोर्स के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी ने पर्वतीय कालोनी पुलिस चौकी में शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में सांड ने बुजुर्ग को सींगों से 7 फीट उठाकर पटका, फिर पैरों से कुचला; 6 दिन बाद अस्पताल में मौत 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।