विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में महिलाओं के विवाद में हस्तक्षेप करना पड़ा महंगा, युवक पर ईंट से हमला

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:42 AM (IST)

फरीदाबाद के बड़खल में दो महिलाओं के पैसों के विवाद में बीच-बचाव करने पर एक युवक पर हमला हुआ। महिला ...और पढ़ें

फरीदाबाद में महिलाओं के विवाद में हस्तक्षेप करना पड़ा महंगा, युवक पर ईंट से हमला (एआई जेनरेटेड इमेज)

फरीदाबाद में महिलाओं के विवाद में हस्तक्षेप करना पड़ा महंगा, युवक पर ईंट से हमला (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. युवक ने दो महिलाओं के पैसों के विवाद में हस्तक्षेप किया।

  2. महिला के पति ने युवक के सिर पर ईंट मारी।

  3. पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। बड़खल में दो महिलाओं के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया।

आरोप है कि कुछ घंटे बाद महिला के पति ने युवक को रास्ते में रोककर उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। बड़खल निवासी सराफत अली के अनुसार, आठ नवंबर को पड़ोस में रहने वाली दो महिलाएं पैसों को लेकर झगड़ रही थीं।

सिर पर ईंट से कर दिया हमला..

वह उन्हें शांत कराने पहुंचे तो एक महिला से उनकी कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत होने पर वह घर लौट आए।

सराफत का आरोप है कि रात करीब नौ बजे शादी समारोह से लौटते समय महिला के पति ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और सिर पर ईंट मार दी।

दोनों से पूछताछ जारी

इसके बाद गली के कोने पर महिला के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उनके साथ मारपीट की। घायल युवक ने अनखीर चौकी में शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार, महिला पक्ष की ओर से भी शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अधिकारी फील्ड में उतरकर करेंगे सत्यापन, तैयार हुई पूरी रूपरेखा



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।