फरीदाबाद में युवक को पाकिस्तान और आईएसआई के समर्थन में नारे लगाा पड़ा महंगा, पुलिस ने धर दबोचा
फरीदाबाद के सेक्टर-3 में एक युवक को पाकिस्तान, आईएसआई और हाफिज सईद के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
-1795475046838_m.webp)
फरीदाबाद में युवक को पाकिस्तान और आईएसआई के समर्थन में नारे लगाा पड़ा महंगा ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
फरीदाबाद में युवक ने पाकिस्तान, आईएसआई के समर्थन में नारे लगाए।
पार्किंग विवाद के बाद अनोज कुमार ने हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच जारी।
प्रवीण कौशिक, फरीदाबाद। फरीदाबाद सेक्टर-3 में एक युवक द्वारा पाकिस्तान, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ और आतंकी हाफिज सईद के समर्थन में नारे लगाने का मामला सामने आया है।
साथ ही हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। युवक की पहचान अनोज कुमार के रूप में बताई जा रही है। कुछ लोगों ने बताया कि आरोपित ने अपना नाम सुन्नी खान रख लिया था।
वह सेक्टर 3 में रहता है। आरोप है कि उसने अपने घर के सामने खड़े होकर नारे लगाए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सेक्टर-3 चौकी से पुलिस आई और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी है अविवाहित
आरोपित का परिवार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का रहने वाला है। लेकिन, परिवार यहां छह दशक से सेक्टर-तीन में रह रहा है। 47 वर्षीय आरोपित अविवाहित है और परिवार में उसके पिता, भाई व बहन हैं।
पिता बृजलाल जिला नगर योजनाकार विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पहले हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ था। लेकिन, कुछ साल पहले परिवार से केवल उसने ही अपना धर्म बदल लिया और लंबी दाढ़ी रखने लगा।
मस्जिद भी जाता था। घटना रविवार सुबह सेक्टर-3 बल्लभगढ़ स्थित सीनियर सिटीजन क्लब के सामने की है। क्लब के सामने अनोज कुमार के परिवार के सदस्य अक्सर अपने वाहन खड़े कर देते थे, इसी बात को लेकर यहां आने वाले बुजुर्ग ऐतराज करते थे।
आरोपी ने अचानक से पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे
रविवार को अनाेज का इसी बात को लेकर फिर से बुजुगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अचानक आरोपित ने कथित तौर पर पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। आरोपित यह कहते हुए भी सुनाई दे रहा है कि उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लो, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
स्थानीय लोगों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि वह अक्सर बदतमीजी करता रहता है। सेक्टर-तीन पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार अनाेज कुमार कभी-कभार आटो चलाता है। वह अचानक उत्तेजित हो जाता है।
शुरुआती जांच में उसका पाकिस्तान से कोई कनेक्शन नहीं मिला है। उसके पास पासपोर्ट भी नहीं है। उसके और परिवार के बैंक खातों की जांच की जा रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में भूस्खलन रोकथाम पर महामंथन, चर्चा में शामिल हुए कई देशों के विशेषज्ञ
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।