विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों पर गिरा लिंटर का प्लास्टर, आधा दर्जन घायल; तीन के सिर में लगी चोट

Published: Sun, 13 Sep 2026 07:52 PM (IST)

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों पर अचानक लिंटर का प्लास्टर गिर गया, जिससे करीब आधा दर्जन बच्चे ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. बल्लभगढ़ में ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों पर गिरा प्लास्टर।

  2. हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चे हुए घायल।

  3. तीन बच्चों के सिर में आई गंभीर चोटें।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ पंजाबी मोहल्ले में शनिवार देर शाम मकान के आंगन में ट्यूशन पढ़ रहे स्कूली बच्चों पर अचानक लिंटर का प्लास्टर गिर गया। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए, जिनमें तीन के सिर में चोट लगी है।

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के स्वजन मौके पर पहुंच गए। संकरी गली होने के कारण घायल बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाने में भी परेशानी हुई। अचानक हुए हादसे से स्वजन काफी चिंतित नजर आए।

आंगन में मौजूद थे दर्जनभर बच्चे

मकान मालिक अशोक कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी मंजू घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। घटना के समय दर्जनभर से अधिक बच्चे आंगन में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि लिंटर का प्लास्टर अचानक गिरा और पहले से किसी तरह की खराबी का अंदेशा नहीं था।

घायल बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार और चिकित्सकीय जांच कराई गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा का आगे पूरा ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की हाईटेक सोसायटी में छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा

यह भी पढ़ें- एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में टला हादसा, बाल रोग वार्ड में प्लास्टर गिरा; एक बच्चे के सिर में चोट