विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में आयोजित रोजगार मेला में बीकॉम के छात्र तनमीत सिंह को मिला 12 लाख का पैकेज

Published: Thu, 12 Feb 2026 06:46 AM (IST)

फरीदाबाद के पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में आयोजित मेगा रोजगार मेले में 1500 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया, ...और पढ़ें

जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में मेगा रोजगार मेला का आयोजन।

 जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में मेगा रोजगार मेला का आयोजन।

HighLights

  1. फरीदाबाद में मेगा रोजगार मेले का सफल आयोजन।

  2. 465 छात्रों को विभिन्न कंपनियों में मिली नौकरी।

  3. तनमीत सिंह को दुबई से 12 लाख का पैकेज।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें 1500 से अधिक स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। साक्षात्कार के बाद 465 रोजगार मिला है। नेहरू कालेज के ही छात्र तनमीत सिंह को 12 लाख के पैकेज पर जाब मिली है।

कालेज से निकलते के बाद रोजगार के लिए भटकना न पड़े इसलिए फरीदाबाद, पलवल और नूंह के राजकीय कालेजों के छात्रों के लिए मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला से पहले सभी कालेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर विषय के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया था। इसमें छात्रों को सीवी व रिज्यूम बनाना तथा साक्षात्कार देने के टिप्स दिए गए थे। बुधवार को सुबह नौ बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

15 कालेजों के छात्र हुए शामिल

रोजगार मेला में आईटी, बीएफएसआई, सेल्स, सिक्योरिटी, हेल्थकेयर, ई-कामर्स और आटोमोबाइल सहित 21 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों के साथ विस्तृत साक्षात्कार, लेखन कौशल सत्र आयोजित किए। 465 छात्रों को उनके कौशल के आधार पर जाब आफर की गई। रोजगार मेला का आयोजन एआईएम वर्ल्ड एडुटेक के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डा. रितिका गुप्ता, नचोली महाविद्यालय की प्राचार्या डा. अर्चना वर्मा, खेड़ी गुजरान की प्राचार्या डा. सबीना सिंह, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य घनश्याम दास, प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डा. ललित कुमार और डा. जोरावर सिंह तथा विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों ने छात्रों को बधाई दी।

बीकाम के छात्र को मिला 12 लाख का पैकेज

पंडित जवाहर लाल नेहरू कालेज के बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र तनमीत सिंह को दुबई की कंपनी एयान कंपनी से 12 लाख रुपये का पैकेज मिला है। तनमीत सिंह की यह पहली जाब है। पहली जाब में इतना अच्छा पैकेज मिलने पर तनमीत और उनके स्वजन बेहद खुश हैं। तनमीत एनआइटी फरीदाबाद में रहते हैं। तनमीत के अतिरिक्त अतिरिक्त अन्य कई छात्रों को छह, आठ और दस लाख के पैकेज पर जाब मिली है।

रोजगार मेला में एमएनसी कंपनियों ने भी हिस्सा लिया था। छात्रों को उनके कौशल के अनुसार जाब मिली है। भविष्य में भी रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिससे छात्रों को जाब मिल सके। जो छात्र चयनित नहीं हो पाए हैं, उन्हें कमियों को दूर कर दोबारा कोशिश करनी चाहिए। - डॉ. रुचिरा खुल्लर, प्राचार्या, पंडित जवाहर लाल नेहरु कॉलेज

यह भी पढ़ें- हर माह वेतन पर 12 करोड़ खर्च, फिर भी सफाई के लिए एजेंसी को सात करोड़ देगा फरीदाबाद नगर निगम