फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल
फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। गांव पाखल में फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में जलकर दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से ही लापता थे। आज फैक्ट्री में उनका शव बरामद हुआ है। एक कामगार घायल हुआ।
एक मृतक का नाम आलिम निवासी मुबारकपुर जिला संभल जबकि दूसरे का अरविंद बताया जा रहा है। वह यहां जाफराबाद दिल्ली में रहता है। वहीं घायल कर्मचारी का नाम फाजिल है। आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की गई गाड़ियां लगी हैं। फैक्ट्री में प्लाईवुड बनाने का काम होता है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में लही है।
लापता हो गए थे दोनों श्रमिक
इससे पहले शुक्रवार तड़के करीब चार बजे के करीब फैक्ट्री में भाषण आग लग गई। आग की लपटों में एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया था। जबकि दो लापता अन्य लापता बताए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची धौज थाना की पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी करीब ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया था।
शनिवार को फैक्ट्री से दोनों लापता श्रमिकों के शव बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें- सूरजकुंड मेला-2026 में आज से सजी कला-संस्कृति की दुनिया, क्या है खास और कैसे पहुंचेंगे; यहां मिलेगी पूरी जानकारी
