विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली में कंपनी से बोनस नहीं मिलने पर सड़क पर उतरे नाराज कर्मचारी, प्रबंधन के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

Published: Sat, 07 Nov 2026 04:52 PM (IST)

दीवाली के मौके पर बोनस नहीं मिलने पर फरीदाबाद की एक निजी एक्सपोर्ट कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों ने सड़क पर ...और पढ़ें

कंपनी के बाहर विरोध-प्रदर्शन करते कर्मचारी। फोटो-दैनिक जागरण

कंपनी के बाहर विरोध-प्रदर्शन करते कर्मचारी। फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. सेक्टर-58 की कंपनी में दिवाली बोनस नहीं मिला।

  2. नाराज कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

  3. प्रबंधन ने कर्मचारियों की बात सुनने से इनकार किया।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित निजी एक्सपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों ने दिवाली पर बोनस और मिठाई नहीं मिलने से नाराज होकर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लेकिन प्रबंधन की ओर से सुनवाई नहीं की गई।

प्रदर्शन कर रहे आशीष, सुमन और रेखा सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि पूरे साल मेहनत व लगन से कंपनी के लिए काम करते हैं।

क्या है कर्मचारियों का आरोप?

कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार के मौके पर बोनस तथा मिठाई मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल बनता है। ऐसे में दिवाली पर किसी तरह की सौगात नहीं मिलने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है।

कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन से जवाब मांगा तो दरवाजे बंद कर दिए गए। घंटों तक बाहर खड़े रहने के बाद सैंकड़ों कर्मचारी वापस खाली हाथ लौट गए।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में रेलवे यार्ड बना 'प्रदूषण बम', न पानी का छिड़काव, न धूल पर लगाम; लोगों का फूटा गुस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।