विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

40 मिनट का सफर अब 10 मिनट में, फरीदाबाद में एलिवेटेड रोड को मंजूरी; 5 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:54 PM (IST)

सैनिक काॅलोनी मोड़ से ग्रेटर फरीदाबाद तक प्रस्तावित एलिवेटेड सड़क से यात्रा का समय 40 मिनट से घटकर 10 मिनट हो जाएगा, जिससे शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

सैनिक कालोनी चौक, यहीं से शुरू होगी एलिवेटेड सड़क। जागरण

सैनिक कालोनी चौक, यहीं से शुरू होगी एलिवेटेड सड़क। जागरण

HighLights

  1. सैनिक काॅलोनी मोड़ से ग्रेटर फरीदाबाद तक एलिवेटेड सड़क बनेगी।

  2. 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 10 मिनट में पूरा होगा।

  3. ग्रेटर फरीदाबाद के रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी मोड़ से ग्रेटर फरीदाबाद तक बनने वाली एलिवेटेड सड़क शहर की कनेक्टिविटी की तस्वीर बदल देगी। इस परियोजना से न केवल लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि ग्रेटर फरीदाबाद के प्रॉपर्टी कारोबार को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

सड़क बनने की संभावना से ही रियल एस्टेट कारोबारियों, बिल्डरों और निवेशकों के चेहरे खिलने लगे हैं। बिल्डर लॉबी भी इसे अपने कारोबार के लिए बड़ी राहत के रूप में देख रही है।

फिलहाल शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में सामान्य दिनों में 30 से 40 मिनट का समय लग जाता है। व्यस्त समय और वर्षा के दौरान यही सफर एक घंटे या इससे भी अधिक का हो जाता है।

बेहतर कनेक्टिविटी से पहुंच होगी आसान

जगह-जगह जाम, जलभराव और खराब यातायात व्यवस्था लोगों की परेशानी बढ़ा देती है। ऐसे में एलिवेटेड सड़क बनने के बाद यह दूरी महज 10 मिनट में तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस सड़क का सबसे अधिक फायदा ग्रेटर फरीदाबाद को मिलने की संभावना है। बेहतर कनेक्टिविटी होने से यहां रहने वाले लोगों को शहर के प्रमुख हिस्सों तक पहुंचने में आसानी होगी।

नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और विद्यार्थियों का समय बचेगा। वहीं, ग्रेटर फरीदाबाद में फ्लैट और प्लाट की मांग बढ़ने के साथ प्रॉपर्टी की कीमतों में भी तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

रियल एस्टेट कारोबारियों का मानना है कि किसी भी क्षेत्र के विकास में सड़क और परिवहन की अहम भूमिका होती है। बेहतर कनेक्टिविटी मिलने पर नए निवेशक आकर्षित होंगे और निर्माणाधीन परियोजनाओं को भी फायदा मिल सकता है।

बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगी प्रॉपर्टी की मांग

ग्रेटर फरीदाबाद में आवासीय परियोजनाओं की कमी नहीं है, लेकिन बेहतर कनेक्टिविटी हमेशा से बड़ी चुनौती रही है। एलिवेटेड सड़क बनने से लोगों का आवागमन आसान होगा। इससे नए खरीदारों का भरोसा बढ़ेगा और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।
- संजीव अग्रवाल, चेयरमैन, तरंग ग्रुप

औद्योगिक क्षेत्र के कारोबार को भी मिलेगा लाभ

किसी भी औद्योगिक और विकसित होते शहर के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क जरूरी है। यदि सैनिक कॉलोनी मोड़ से ग्रेटर फरीदाबाद तक एलिवेटेड सड़क बनती है तो शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे कर्मचारियों और उद्यमियों दोनों का समय बचेगा। बेहतर यातायात व्यवस्था का सकारात्मक असर कारोबार पर भी पड़ेगा।
- शम्मी कपूर, उद्यमी

पांच लाख लोगों को मिलेगी आवागमन में राहत

औद्योगिक नगरी की गुरुग्राम से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यह परियोजना बेहतर साबित होगी। ग्रेटर फरीदाबाद में पांच लाख से अधिक लोग रह रहे हैं। इन सभी का सैनिक कॉलोनी तक जाना मिनटों में तय हो जाएगा। इससे दो लाख वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी और शहर में जाम खत्म हो जाएगा।
- विजयपाल भारद्वाज अरुआ

प्रॉपर्टी कारोबार के लिए गेमचेंजर होगी सड़क

एलिवेटेड सड़क ग्रेटर फरीदाबाद के प्रॉपर्टी कारोबार के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। अभी कनेक्टिविटी की समस्या के कारण कई खरीदार यहां संपत्ति लेने से पहले सोचते हैं। सड़क बनने के बाद यह बाधा काफी हद तक दूर होगी। इससे प्रॉपर्टी की मांग बढ़ेगी और क्षेत्र में निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।
- आकाश गुप्ता, प्रधान, फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स एसोसिएशन

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में फिर दिखा 8 फीट लंबा अजगर, सेक्टर-21सी में मचा हड़कंप; चार दिन में तीन मामलों से हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।