विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

Published: Mon, 12 Oct 2026 05:10 PM (IST)

फरीदाबाद पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक सहित तीन आरोपियों ...और पढ़ें

ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी, जागरण।

ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी, जागरण।

HighLights

  1. फरीदाबाद में 13 लाख की ड्रग्स बरामद।

  2. दक्षिण अफ्रीकी नागरिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

  3. एमडीएमए तस्करी नेटवर्क का हुआ खुलासा।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ड्रग्स तस्करी के आरोप में अफ्रीकी देश के नागरिक लगातार गिरफ्तार किए जा रहे हैं। अब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ड्रग्स (एमडीएमए) की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े एक मामले का पर्दाफाश किया है।

अपराध शाखा बार्डर की टीम ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका नागरिक सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाणिज्य मात्रा में 126.96 ग्राम ड्रग्स बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है।

दक्षिण अफ्रीकी नागरिक से जुड़ा है लिंक

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित संगम दक्षिण अफ्रीकी नागरिक से नशीला पदार्थ खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था, जबकि बिसरख नोएडा निवासी विनित ने संगम से ड्र्ग्स खरीदकर बेचने के लिए लिया था।

पुलिस प्रवक्ता के अअनुसार सात अक्टूबर को अपराध शाखा बार्डर की टीम ने सूचना के आधार पर सूरजकुंड-अनखीर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 126.96 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई।

पांच दिनों की रिमांड पर आरोपी

आरोपित की पहचान फरीदाबाद के दयालपुर गांव निवासी संगम के रूप में हुई। आरोपित के विरुद्ध थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने संगम को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपित यह ड्रग्स नोएडा में रह रहे दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा से खरीदकर लाया था। संगम नशीले पदार्थ को आगे बेचकर मुनाफा कमाता था।

क्षिण अफ्रीकी नागरिक भी गिरफ्तार

पूछताछ में यह भी पता चला कि बिसरख नोएडा निवासी विनित ने संगम से करीब चार ग्राम ड्रग्स बेचने के लिए खरीदा था। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा व विनित को 11 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में पैरामाउंट गोल्फ फारेस्ट सोसायटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

स्टडी वीजा से भारत आया था ओडेकामरा

जांच में सामने आया कि दक्षिण अफ्रीका निवासी ओडेकामरा वर्ष 2019 में स्टडी वीजा पर भारत आया था। उसका वीजा वर्ष 2023 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद वह नोएडा में अवैध रूप से रह रहा था।

पुलिस अब आरोपित से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। संगम और विनित को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं, दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा को आगे की पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों और तस्करी से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल बेहाल, रिकॉर्ड में 1.10 लाख बच्चे ले रहे पोषाहार; हकीकत में 'सन्नाटा'