विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद की मंडी में फल-सब्जी के रेट में बदलाव, सेब 150 तो आलू हुआ 5 रुपये किलो; देखें ताजा भाव

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:15 AM (IST)

फरीदाबाद की डबुआ मंडी में मानसून के कारण फल और सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है, कुछ के थोक भाव बढ़े हैं जबकि कुछ में मामूली गिरावट आई है।

डबुआ मंडी में फल और सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। फोटो: आर्काइव

डबुआ मंडी में फल और सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. डबुआ मंडी में फल-सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी

  2. मानसून के कारण कुछ उत्पादों के थोक भाव में वृद्धि हुई

  3. आवक और स्टॉक के अनुसार दामों में बदलाव हो रहा है

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की डबुआ मंडी में फल और सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। मानसून शुरू होने के साथ एक बार फिर कुछ फल-सब्जियों के थोक भाव बढ़े हैं।

हालांकि, कुछ उत्पादों के दाम में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई है। मंडी में आवक और स्टाक के अनुसार इनके भाव में बदलाव हो रहा है।

कम आवक से बढ़ सकते हैं दाम

मंडी में किसी फल या सब्जी की आवक अधिक होने पर उसके दाम कम हो सकते हैं, जबकि स्टाक कम होने पर भाव बढ़ जाते हैं। मानसून के दौरान सब्जियों और फलों की कीमतों में और चढ़ाव आने की संभावना जताई जा रही है।

फलों के थोक भाव में अंतर

डबुआ मंडी में सेब के थोक भाव 20 से 150 रुपये प्रति किलो, अनार 30 से 120 रुपये और अमरूद 30 से 80 रुपये प्रति किलो हैं। बाबूगोशा 50 से 90 रुपये, संतरा 60 रुपये, केला 8 से 12 रुपये और मौसमी 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

सब्जियों के भाव में भी उतार-चढ़ाव

सब्जी थोक भाव (रुपये/किलो)
आलू 5-10
प्याज 30-50
टमाटर 20-32
बैंगन 12-20
घिया 7-15
तोरी 15
खीरा 15-25
मूली 5-12
बंद गोभी 12-15
परमल 25
गोभी 15-25
करेला 15-20

गेहूं और चावल के भाव

फसल भाव (रुपये/किलो)
गेहूं 26.10
चावल 44-130
तिल 19

दालों के थोक भाव

दाल भाव (रुपये/किलो)
मसूर 81
मूंग 115
चना

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में RWA के वित्तीय रिकार्ड देने के बदले 45 हजार रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते क्लर्क गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- करंट से तड़पते कुत्ते को बचाने दौड़ा मालिक, फरीदाबाद में 11 हजार वोल्ट की तार बनी काल