विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में RWA के वित्तीय रिकार्ड देने के बदले 45 हजार रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते क्लर्क गिरफ्तार

Published: Fri, 18 Sep 2026 10:14 PM (IST)

फरीदाबाद में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक क्लर्क राहुल त्यागी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. क्लर्क राहुल त्यागी को 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया।

  2. पूर्व आरडब्ल्यूए के वित्तीय रिकॉर्ड के लिए रिश्वत मांगी।

  3. राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई की।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पूर्व आरडब्ल्यूए कार्यकाल से जुड़े वर्ष 2018 से अब तक के वित्तीय रिकार्ड उपलब्ध कराने के एवज में 45 हजार रुपये रिश्वत मांगना रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी-कम-जिला औद्योगिक केंद्र कार्यालय के क्लर्क को भारी पड़ गया।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की फरीदाबाद टीम ने शुक्रवार को क्लर्क राहुल त्यागी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि वित्तीय रिकार्ड उपलब्ध कराने के बदले क्लर्क उससे 45 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने नियमानुसार ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार को शिकायतकर्ता ने आरोपित को रिश्वत की रकम में से 20 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए। रकम लेते ही एसवी एंड एसीबी की टीम ने राहुल त्यागी को मौके पर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- लिफाफे में रिश्वत लेते वीडियो वायरल! नपे मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, डीएम की जांच में खुली थी काली करतूत

यह भी पढ़ें- 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रैफ की ऑडिट टीम के सीनियर अकाउंटेंट को CBI ने पटना से किया गिरफ्तार, 50 हजार की थी मांग