विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'AIIMS में कराएं टीबी का इलाज लेकिन जमानत नहीं', 87.60 लाख की साइबर ठगी के आरोपी को अदालत ने नहीं दी जेल से छुट्टी

Published: Sun, 22 Nov 2026 03:37 PM (IST)

फरीदाबाद में 87.60 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोपित को गंभीर बीमारी के बावजूद जमानत नहीं मिली। आरोपित तिहाड़ जेल में रहते हुए टीबी का इलाज करा रहा है।

तिहाड़ जेल में बंद अधिकारी को बीमारी के आधार पर जमानत नहीं। फोटो- जागरण आर्काइव

तिहाड़ जेल में बंद अधिकारी को बीमारी के आधार पर जमानत नहीं। फोटो- जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 87.60 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोपित को जमानत नहीं।

  2. गंभीर बीमारी के आधार पर भी जमानत याचिका खारिज हुई।

  3. अदालत ने एम्स या सफदरजंग में जांच का निर्देश दिया।

जागरण संवाददात, फरीदाबाद। 87.60 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद आरोपित को गंभीर बीमारियों के आधार पर भी जमानत नहीं मिली। आरोपित को 23 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया था।

फरीदाबाद के साइबर क्राइम एनआइटी थाने में दर्ज मामले में आरोप है कि शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार सिंघल से 87.60 लाख रुपये ठगे गए।

तिहाड़ जेल के टीबी वार्ड में रह रहा आरोपी

जांच में आरोपित की कंपनी के बैंक खाते में 5.50 लाख रुपये पहुंचने की बात सामने आई। इस बैंक खाते के खिलाफ आइसीजेएस डाटा में 35 शिकायतें दर्ज मिली हैं। जेल प्रशासन की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपित को टीबी वार्ड में भर्ती रखकर दवाइयां और विशेष प्रोटीन डाइट दी जा रही है।

अदालत ने नहीं दिया जमानत

अदालत ने माना कि आरोपित का इलाज जेल अस्पताल में चल रहा है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। अदालत ने जमानत देने से इनकार करते हुए जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि आरोपी की एम्स या सफदरजंग अस्पताल में जल्द जांच कराई जाए, ताकि उसकी बीमारी के कारण कोई जानलेवा स्थिति पैदा न हो।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में जोनल यूथ फेस्टिवल का भव्य आगाज, पहले दिन 20 प्रतियाोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।