विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए निगमायुक्त ने संभाला मोर्चा, तीन जोन का किया औचक निरीक्षण 

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:55 AM (IST)

नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कई जगहों पर कूड़े के ढेर ...और पढ़ें

सफाई व्यवस्था का जायजा लेने को फील्ड में उतरे आयुक्त ( फोटो स्रोत : जागरण)

सफाई व्यवस्था का जायजा लेने को फील्ड में उतरे आयुक्त ( फोटो स्रोत : जागरण)

HighLights

  1. आयुक्त यशेंद्र सिंह ने फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

  2. कूड़े के ढेर देखकर सफाई सुधारने और ग्रीन बेल्ट बनाने के निर्देश।

  3. स्वीपिंग मशीन और एंटी स्माग गन 24 घंटे चलाने के आदेश।

दीपक पांडेय, फरीदाबाद। शहर में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी देखकर बुधवार को नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह खुद फील्ड में उतर पड़े।

उन्होंने बल्लभगढ़, एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद में अलग-अलग जगहों पर निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का निर्देश दिया।

कूड़े को लेकर मांगा गया जवाब

निगम आयुक्त सबसे एनआईटी में एनआईटी तीन और डबुआ कॉलोनी के अलग-अलग जगहों पर गए। यहां पर आयुक्त को कई जगहों पर कूड़े के ढेर नजर आए। जिस पर संबंधित सफाई दरोगा से खत्तों पर फैले कूड़े को लेकर जवाब मांगा गया।

इसके साथ ही खत्तों को पूरी तरह से साफ करने को कहा गया। इसकें बाद बल्लभगढ़ में गुरुग्राम कैनाल रोड, सेक्टर-3 खाटू श्याम रोड, सेक्टर-3 मार्केट सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

यहां पर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नजर नहीं आई। आयुक्त ने इन सभी जगहों से खत्तों को साफ करवाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि इन सभी जगहों पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाए।

स्वीपिंग मशीन और एंटी स्माग गन 24 घंटे करेगी छिड़काव

निगम आयुक्त की ओर से ओल्ड फरीदाबाद में सड़क किनारे जमा धूल को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह स्वीपिंग मशीन को 24 घंटे चलाए। इसके साथ मशीन किन किन जगहों पर धूल साफ करे।

उसकी पूरी निगरानी की जाए। वहीं एंटी स्माग गन भी लगातार चलाई जाए। ताकि बढ़ा प्रदूषण स्तर को कम किया जा सके।

यह भी पढ़ें- मेयर राज रानी को मिली बड़ी राहत, जाति प्रमाण को चुनौती देने वाली अपील खारिज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।