फरीदाबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मृत मां-बेटी को नहीं मिला शव वाहन; कचरा गाड़ी से ले गए पोस्टमार्टम हाउस
फरीदाबाद में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन नहीं मिला, जिसके चलते कचरा वाहन में ले जाया गया।
-1794834710051_m.webp)
शव ले जाना वाला कचरा वाहन। फोटो-जागरण
HighLights
सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, शव वाहन नहीं मिला।
कचरा एकत्र करने वाले वाहन से शव अस्पताल पहुंचाए गए।
रेडक्रास सोसायटी द्वारा शव वाहन उपलब्ध कराने का दावा।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिले में एक तरफ नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा योजना में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाने के मामले में शव वाहन ही उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जबकि कई जगह शव वाहन उपलब्ध कराने संबंधी बैनर, बोर्ड भी लगाए गए हैं।
सड़क हादसे में हुई मां-बेटी की मौत के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। नवादा गांव, बल्लभगढ़ निवासी
राजकुमार परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। वह अपनी पत्नी अर्चना और बेटी अंजली के साथ बाइक से सेक्टर-दो से अपने घर लौट रहे थे।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर हादसा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-दो के नजदीक एक तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए थे। इस हादसे में पत्नी अर्चना बेटी अंजली बुरी तरह घायल हो गए थे।
अर्चना नगर निगम के नवादा के कचरा डंपिंग यार्ड में कचरे की छंटाई का काम करती थी। बेटी अंजली कक्षा आठवीं की पढ़ाई करने के बाद घर पर रहती थी। स्वजन उन्हें बल्लभगढ़ के अस्पताल लेकर गए थे। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
कचरा वाले वाहन में ले जाया गया शव
मौत के बाद इनके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर जाना था। लेकिन स्वजन को शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। बाद में नगर निगम के कचरा एकत्र करने वाले वाहन में शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह ले जाया गया।
परिवार का आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों से शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से शव वाहन उपलब्ध कराया जाता है। किसी भी हादसे के मामले में पुलिस प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
हमारे पास सोसायटी का अपना शव वाहन है। इस बारे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नागरिक अस्पताल के नियंत्रण कक्ष को भी सूचित किया गया है। कई जगह बैनर व बोर्ड लगाए गए हैं। कहीं भी किसी को भी शव वाहन की जरूरत हो तो 112 नंबर पर काल कर सकते हैं। वाहन उपलब्ध कराया जाता है।
-बिजेंद्र सौरोत, सचिव, जिला रेडक्रास सोसायटी।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के गांवों के लिए खुशखबरी, लाल डोरा की जमीन का मिलेगा मालिकाना हक; जल्द मिलेगी घर की रजिस्ट्री
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।