विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद: बंग्लादेशी छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग का एंगल आया सामने

Published: Sat, 23 May 2026 09:03 PM (IST)

फरीदाबाद के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में बांग्लादेशी छात्र मुस्ताक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

बंग्लादेशी छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी। (AI Generated Image)

बंग्लादेशी छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी। (AI Generated Image)

HighLights

  1. फरीदाबाद हॉस्टल में बांग्लादेशी छात्र ने की आत्महत्या।

  2. शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया।

  3. पुलिस ने मृतक के स्वजनों, दूतावास को दी सूचना।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सूरजकुंड-फरीदाबाद रोड स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कालेज के हास्टल में बांग्लादेश निवासी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम मुस्ताक है। वह बांग्लादेश का नागरिक था। वह कालेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और हास्टल की दूसरी मंजिल पर एक अन्य छात्र के साथ कमरे में रहता था।

बताया गया है कि घटना के समय उसका रूम पार्टनर किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। मुस्ताक पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। रूम पार्टनर और अन्य छात्रों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के स्वजन और बांग्लादेश एंबेसी को घटना की सूचना दे दी है। स्वजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच के दौरान पुलिस को प्रेम-प्रसंग से जुड़े कुछ तथ्य मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिस युवती से छात्र का संपर्क था, वह कालेज की छात्रा नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, कई दिनों से तनाव में चल रहा था

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में चार साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया; बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।