फरीदाबाद एडीसी का आदेश, एसआईआर से संबंधित आपत्तियों का करें निपटारा
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने अधिकारियों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत लंबित दावों-आपत्तियों को तुरंत निपटाने का निर्देश दिया है।

फरीदाबाद एडीसी का आदेश, एएसआई से संबंधित विवादों का करें निपटारा ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
एडीसी ने लंबित मतदाता सूची आवेदनों को शून्य करने को कहा।
प्रत्येक आवेदन की सावधानीपूर्वक जांच और दिशा-निर्देशों का पालन करें।
पात्र मतदाताओं के आवेदनों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने अधिकारियों से कहा है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत लंबित दावे-आपत्तियों का निबटारा करके शून्य करें।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन से संबंधित प्रत्येक आवेदन की पूरी सतर्कता से जांच करें। किसी भी आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करते समय निर्धारित दिशा-निर्देशों और दस्तावेजों का पूरी तरह पालन करें।
एसआईआर को लेकर ली गई पूरी रिपोर्ट
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एसआईआर के बारे में रिपोर्ट ली। इस मौके पर प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया रिपोर्ट दे रही थी।
उनके साथ सीईओ जिला परिषद शिखा, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम डा. हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार प्रमुख रूप से मौजूद थे।
अपात्र आवेदनों की भी की जाए जांच
श्रोत्रिया ने फॉर्म नंबर-छह, सात और आठ से संबंधित लंबित आवेदनों की नियमित निगरानी करते हुए उनका प्राथमिकता पर निपटारा किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक पेंडेंसी न रहे। जिन आवेदनों में दस्तावेजों की कमी, आयु संबंधी त्रुटि या अन्य तकनीकी समस्या है, उनकी पहचान कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र मतदाताओं से संबंधित आवेदनों का निपटारा प्राथमिकता से किया जाए और अपात्र आवेदनों की भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की जाए।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के बाद खौफ का माहौल, मकान छोड़कर दूसरे मोहल्ले में शिफ्ट हुए लोग