विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेल-खेल में 15 साल के लड़के ने 13 साल के बच्चे की छाती में घोंपा चाकू, तीन बार घुमाया; फरीदाबाद में मर्डर से सनसनी

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2026 09:43 AM (IST)

फरीदाबाद के सेक्टर-56 में खेलने के दौरान हुए झगड़े में 15 वर्षीय किशोर ने 13 वर्षीय बच्चे कन्नू की चाकू ...और पढ़ें

11 साल के बच्चे की चाकू मारकर हत्या। जागरण

11 साल के बच्चे की चाकू मारकर हत्या। जागरण

HighLights

  1. फरीदाबाद में खेलने के दौरान बच्चों में हुआ झगड़ा।

  2. 15 वर्षीय किशोर ने 13 वर्षीय बच्चे को चाकू मारा।

  3. घायल बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-56 स्थित खेलने के दौरान धक्का देने को लेकर हुए झगड़े में 15 साल के बच्चे ने 13 साल के बच्चे की छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग मौके से चाकू लेकर फरार हो गया।

वहीं, पुलिस की जांच के दौरान एक बच्चे ने बताया कि आरोपी ने कन्नू की छाती में चाकू घोंपकर तीन बार घुमाया था। यह बच्चा वारदात के वक्त वहीं पर खड़ा था।

उधर, परिजन घायल हालात में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषत कर दिया। सेक्टर-58 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 09.29.53

तीसरी क्लास में पढ़ता था कन्नू

सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में रहने वाले मृतक कन्नू (13 वर्ष) के चाचा इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्नू एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। रविवार की शाम को करीब 7 बजे वह ब्लॉक नंबर-14 में घर के बाहर अपनी 1 साल की बहन चाहत को खिला रहा था। तभी ब्लॉक 13 में रहने वाला किशोर (15 वर्ष) वहां पर आया और दोनों मिलकर वहीं पर खेलने लगे।

धक्का देने पर मारा चाकू

इकबाल के मुताबिक, दोनों के बीच खलने के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। जिसके चलते आरोपी ने कन्नू की छाती में चाकू मार दिया। इकबाल के मुताबिक, आरोपी भी तीसरी क्लास का छात्र है और अक्सर वहां पर खेलने के लिए आ जाया करता था।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 09.33.22

पिता करते हैं कबाड़ का काम

मृतक कन्नू के पिता यामिल मूल रूप से अलीगढ़, यूपी के रहने वाले हैं। पिछले काफी लंबे समय से वह फरीदाबाद में रह रहे हैं। यामिन यहां पर कबाड़ की फेरी लगाते हैं और करीब 5 साल पहले ही सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में अपना मकान खरीदकर रहने आये थे।

बताया गया कि उनका सबसे बड़ा बेटा आमिर है, जिसकी दीवाली के बाद शादी होनी है। मृतक कन्नू से छोटी एक साल की उसकी बहन है।

सूचना मिलने पर अस्पताल लेकर पहुंचे

इकाबल के मुताबिक, पड़ोसियों ने कॉल करके उनको पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह 7 नंबर ब्लॉक से घर पहुंचे और कन्नू को घायल हालात में अस्पताल लेकर गए। जहां पर कन्नू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सेक्कर-58 थाना इंचार्ज केवल सिंह के मुताबिक, परिजनों के द्वारा शिकायत दी गई है। पुलिस बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की कार्रवाही शुरू करेगी। कन्नू की छाती में चाकू मारा गया है, जिससे उसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: जैतपुर में पुराने बाइक विवाद ने लिया खूनी मोड़, गोली लगने से एक घायल; दो नाबालिग गिरफ्तार