फरीदाबाद: नशे में धुत महिला सड़क किनारे पड़ी रही, घंटे भर बाद कार से पहुंचा चालक; पुलिस ने शुरू की जांच
फरीदाबाद के सेक्टर-आठ में एक महिला शराब के नशे में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक पड़ी रही, जिसे देखने ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
सेक्टर-आठ में महिला शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ी मिली।
करीब एक घंटे तक भीड़ तमाशबीन बनी रही, कोई मदद नहीं की।
एक व्यक्ति कार से आकर महिला को अपने साथ ले गया।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-आठ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक महिला शराब के नशे में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक पड़ी रही। महिला इतनी नशे में थी कि ठीक से चल नहीं पा रही थी। उठने का प्रयास करने पर वह बार-बार जमीन पर गिर जाती।
काफी देर तक उसके आसपास लोगों की भीड़ जमा रही, लेकिन उसके साथ कोई नजर नहीं आया। करीब एक घंटे बाद एक व्यक्ति कार लेकर मौके पर पहुंचा। उसने लोगों को बताया कि महिला एनआइटी-पांच की रहने वाली है।
उसने बताया कि महिला उसकी मैडम की दोस्त है और मैडम ने उसे लेने भेजा है। इसके बाद वह महिला को संभालकर कार में बैठाकर ले गया।
शराब के नशे में थी महिला
सेक्टर-आठ थाना प्रभारी राजबीर ने बताया कि महिला शराब के नशे में थी। संभावना है कि पास में आयोजित किसी कार्यक्रम में उसने शराब पी थी और पैदल चलते हुए वहां पहुंच गई। पुलिस के अनुसार महिला के साथ मारपीट या किसी अन्य घटना की शिकायत नहीं मिली है। महिला के वहां पहुंचने की वजह स्पष्ट नहीं हुई।
