छठी का भोज खाने निकले युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, सड़क किनारे मिला शव
समस्तीपुर में छठी का भोज खाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का ...और पढ़ें

समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना। फोटो जागरण
HighLights
समस्तीपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
छठी के भोज से लौटते समय घायल मिला, बाद में मौत।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगा सड़क जाम की।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया डुमरी गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। युवक का शव अवाबकरपुर के समीप सड़क किनारे झाड़ी में गंभीर हालत में मिला।
मृतक की पहचान कोठिया डुमरी निवासी उमेश साह के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है। उसके एक आंख समेत शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान बताए जा रहे हैं। मौत होने बाद लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे।
बताया गया कि अविनाश बीती रात छठी के भोज में शामिल होने के लिए घर से निकला था। देर रात वह अवाबकरपुर के समीप सड़क किनारे झाड़ी में गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए ले जाने लगे। पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने डुमरी में राजधानी रोड को जाम कर दिया।
स्वजन का आरोप है कि हत्या की नीयत से अविनाश के साथ मारपीट की गई और गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसे सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया गया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
सड़क जाम की सूचना पर बंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- बक्सर में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता के सामने इकलौते बेटे की मौत; दुकान से घर लौटते समय हुआ हादसा
यह भी पढ़ें- विशेष सर्वेक्षण : पश्चिम चंपारण जिले के 57 गांवों का नक्शा और खातियान तैयार
