विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल्लभगढ़ से खत्म होंगे कूड़े के खत्ते, बनेगी ग्रीन बेल्ट, प्रदूषण से मिलेगी राहत 

Published: Wed, 18 Nov 2026 01:25 AM (IST)

बल्लभगढ़ नगर निगम शहर के बड़े कूड़ा खत्तों को हटाकर पौधारोपण के माध्यम से ग्रीन बेल्ट विकसित कर रहा है।

शहर के खत्तों को खत्म कर बनेगी ग्रीन बेल्ट प्रदूषण पर लगेगी लगाम ( फोटो स्रोत : जागरण )

शहर के खत्तों को खत्म कर बनेगी ग्रीन बेल्ट प्रदूषण पर लगेगी लगाम ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. बल्लभगढ़ में बड़े कूड़ा खत्तों को समाप्त किया जा रहा है।

  2. इन स्थानों पर पौधारोपण कर ग्रीन बेल्ट विकसित होगी।

  3. प्रदूषण नियंत्रण हेतु नगर निगम की यह महत्वपूर्ण पहल है।

सुभाष डागर, बल्लभगढ़। देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की श्रेणी में शहर के शामिल होने के कारण नगर निगम ने अभी से योजना पर काम शुरू कर दिया है।

इसके तहत शहर के बड़े-बड़े खत्तों को समाप्त करके सीएसआर के तहत मिट्टी का भरत करवाकर पौधारोपण किया जाएगा। इसमें औद्योगिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। बल्लभगढ़ शहर में चारों तरफ धूल उड़ने और पेड़-पौधा कम होने के कारण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।

छिड़काव का नहीं दिख रहा कोई असर

नगर निगम पूरे दिन शहर के प्रदूषण को नियंत्रण में करने के लिए एंटी स्मॉग गन से सड़कों पर पानी का छिड़काव करता रहता है। इस छिड़काव का भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। अब नगर निगम ने योजना को अलग तरीके से अमलीजामा पहनाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

इसी योजना के तहत अब तक तिगांव रोड पर अग्रवाल कॉलेज के गेट के सामने जो बहुत बड़ा खत्ता बना हुआ था, वहां से कूड़-कचरा पूरी तरह से साफ करा दिया है।

जल्द ही किया जाएगा पौधारोपण..

अब यहां पर सीएसआर के तहत मिट्टी का भरत किया जा रहा है। जल्दी ही यहां पर पौधारोपण किया जाएगा, ताकि कूड़े-कचरा के स्थान पर यहां एक अच्छी तरह से ग्रेन बेल्ट विकसित की जा सके और भविष्य में शहर के प्रदूषण को कम किया जा सके। यह एक एकड़ से ज्यादा भूमि है।


हमने दो बड़े खत्ता को समाप्त कर ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत फिलहाल अग्रवाल कालेज के गेट के सामने तिगांव रोड पर पड़े कूड़े-कचरा को साफ कराकर खत्ता को खत्म किया जा चुका है। अब यहां पर कोई कचरा नहीं डालेगा। फिलहाल यहां पर सीएसआर के तहत मिट्टी का भरत करके समतल किया जा रहा है। जल्दी ही यहां पर हजारों पौधे लगाए जाएंगे। इसी तरह से अनाज मंडी के सामने पड़े बड़े खत्ता को खत्म करके ग्रीन बेल्ट बनाने की योजना है। यहां पर हजारों पौधे लगाए जाएंगे।--करण सिंह भगोरिया, संयुक्त आयुक्त नगर निगम जोन बल्लभगढ़

यह भी पढ़ें- नोएडा में बाइक सवारों ने चुराईं 6.5 लाख की तीन घोड़ियां, परिवार की रोजी-रोटी पर संकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।