विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल्लभगढ़ में अब हाईवे पर नहीं लगेगा जाम, बनाया गया ये प्लान, वाहन चालकों को मिलेगी राहत 

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:11 AM (IST)

बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज को चार से सात लेन बनाने की मंजूरी मिल गई है। इससे सेक्टर-58 ...और पढ़ें

बल्लभगढ़ में नहीं लगेगा जाम ( एआई जेनरेटेड इमेज )

बल्लभगढ़ में नहीं लगेगा जाम ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. बल्लभगढ़ रेलवे ओवरब्रिज को चार से सात लेन किया जाएगा।

  2. सेक्टर-58 की रेड लाइट खत्म कर अंडरपास बनाया जाएगा।

  3. अनाज मंडी के लिए दिल्ली-पलवल दोनों तरफ यू-टर्न बनेंगे।

सुभाष डागर, बल्लभगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग के रेलवे पुल (आरओबी) को सात लेन बनाने की मंजूरी मिल जाने से बल्लभगढ़-पलवल आने-जाने वाले लोगों का जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं सेक्टर-58 की रेड लाइट पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा।

मंडी को ध्यान में रखते हुए यू-टर्न भी बनाने योजना को स्वीकृति मिल गई है। राजमार्ग को आगरा से दिल्ली तक छह लेन बना दिया है। बल्लभगढ़ आरओबी पहले से चार लेन बना हुआ है।

इस वजह से बन रही ट्रैफिक जाम की स्थिति

इसे अभी तक छह लेन न बनाने के कारण अक्सर यहां पर ट्रैफिक जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटना भी घट जाती है। अब राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली से आगरा खंड पर 1123.56 करोड़ रुपये की योजना को यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए मंजूरी दे दी है।

इसी योजना में राजमार्ग के बल्लभगढ़ आरओबी को चार से सात लेन बनाने की स्वीकृति दी गई है। इसी के साथ सेक्टर-58 में अर्थमूवर उद्योग के सामने की रेड लाइट को खत्म करके अंडर पास बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है।

आवागमन भी होगा सुगम

आरओबी के नीचे यू-टर्न भी बनाए जाएंगे। यह यू-टर्न दिल्ली और पलवल दोनों तरफ बनाए जाएंगे। इस योजना से अब लोगों को सेक्टर-58 की रेड लाइट और आरओबी के ऊपर लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा। आवागमन सुगम बनेगा।


अनाज मंडी के लिए यू-टर्न बनाने की योजना को मंजूरी देकर सरकार ने किसानों के हित में अच्छा कार्य किया है। जब यह बन जाएगा तो किसान आसानी से अनाज लेकर मंडी आ-जा सकेंगे। -पुरुषोत्तम डागर, किसान

किसानों के मंडी अनाज लेकर आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी। इसलिए काफी संख्या में किसान बल्लभगढ़ मंडी आने की बजाय पलवल व मोहना मंडी चले जाते हैं। आवक हर सीजन में घटती जा रही है।
-राहुल मित्तल, आढ़ती

अनाज मंडी के सामने यू-टर्न बनाने की कई बार केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक मूलचंद शर्मा से मांग की थी। उन्होंने इसे बनवाने का आढ़तियों से वायदा किया था। मंजूरी दिलाकर उन्होंने अपना वायदा पूरा कर दिया है।-संजीव बैसला, चेयरमैन मार्केट कमेटी बल्लभगढ़

राजमार्ग मंत्रालय ने आरओबी को सात लेन बनाने और अनाज मंडी के लिए दिल्ली तथा पलवल की तरफ यू-टर्न बनाने की स्वीकृति दे दी है। इसी योजना के तहत सेक्टर-58 रेड लाइट को खत्म किया जाएगा और यहां पर अंडरपास बनाया जाएगा। जल्दी ही इसका टेंडर लगा दिया जाएगा।--धीरज सिंह परियोजना निदेशक

किसानों और आढ़तियों से वायदा किया था कि अनाज मंडी के लिए राजमार्ग पर यू-टर्न बनाया जाएगा। इससे किसानों को अनाज लेकर मंडी आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। योजना को मंजूरी मिल चुकी है। यह पीएम मोदी की सरकार है, जो व्यापारी, किसान हर वर्ग के हितों का ध्यान रखती है। इस योजना से हर व्यक्ति को लाभ मिलेगा और ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा।--कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री

यह भी पढ़ें- हरदोई के तीन विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे 6 नए पुल, बारिश में पानी के बहाव से नहीं कटेगा गांवों का संपर्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।