शादियों और समारोहों के लिए हाईटेक होगा बल्लभगढ़ का कम्युनिटी सेंटर, नगर निगम ने मंजूर किए 1.28 करोड़
विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के रनहेड़ा खेड़ा गांव में 1.28 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवन के सुंदरीकरण ...और पढ़ें
-1792472773180_m.webp)
रनहेड़ा खेड़ा गांव के सामुदायिक भवन का सुंदरीकरण
HighLights
1.28 करोड़ रुपये से सामुदायिक भवन का सुंदरीकरण।
विधायक मूलचंद शर्मा ने किया शिलान्यास।
वातानुकूलित भवन ग्रामीणों को देगा बेहतर सुविधा।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद (बल्लभगढ़)। नगर निगम के वार्ड नंबर-एक के रनहेड़ा खेड़ा गांव के सामुदायिक भवन का 1.28 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण करने के लिए विधायक मूलचंद शर्मा ने शिलान्यास किया।
यह गांव बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आता है। सामुदायिक भवन को वातानुकूलित बनाया जाएगा। इसका हजारों ग्रामीण विवाह-शादियों व सामाजिक समारोह के दौरान उपयोग करेंगे।
विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि यह सामुदायिक भवन उन्होंने 2019 में बनवाया था। अब लोगों को और अच्छी सुविधा दी जाए, इसे ध्यान में रखते हुए इसका सुंदरीकरण करने की योजना बनवाई है। सुंदरीकरण नगर निगम द्वारा किया जाएगा।
नगर निगम ने दी बजट को मंजूरी
नगर निगम द्वारा मंजूर किए गए बजट से सामुदायिक भवन में फर्श के स्थान पर टाइल्स लगाई जाएंगी। विधायक ने कहा कि 2014 से पहले यह गांव विकास कार्यों के लिए तरसता था। अब यहां पर सभी सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं।
गांव की गलियां हुईं सीमेंटेड
इस मौके पर उनके साथ वार्ड नंबर-एक का पार्षद मुकेश डागर भी मौजूद थे। यह विकास कार्य पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय शहरी आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व की देन हैं। गांव की गलियों को सीमेंटेड बनाया जा चुका है। स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। सीवर लाइन डाली जा चुकी हैं।
