विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल्लभगढ़ में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Published: Mon, 12 Oct 2026 01:28 PM (IST)

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में मलेरना रोड पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार युवक आरिफ को कुचल दिया, ...और पढ़ें

बल्लभगढ़ में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला ( एआई जेनरेटेड इमेज )

बल्लभगढ़ में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. बल्लभगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार की मौत।

  2. हादसे के बाद चालक मौके से फरार, पुलिस जांच जारी।

  3. मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी आरिफ के रूप में हुई।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित मलेरना रोड पर ईट से भरी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे युवक की मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना रविवार देर रात की है।

आरिफ ठेकेदारी का काम करता था

आदर्श नगर में रहने वाला आरिफ ठेकेदारी का काम करता था। रविवार देर रात वह किसी काम से मलेरना रोड पर अपनी बाइक से जा रहा था। कुछ ही दूरी चलने पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने आरिफ की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया।

सड़क पर गिराने के बाद भी चालक ने ट्रैक्टर ट्राली को नहीं रोका। उसने ट्राली आरिफ के ऊपर चढ़ा दी। जिससे उसकी माैके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक फरार

हादसे के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरिफ के स्वजन को सूचना दी।

आदर्श नगर थाना प्रभारी के अनुसार आरोपित चालक की तलाश की जा रही है। इससे पहले शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली से घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को भी कुचल दिया था।

यह भी पढ़ें- अवैध बालू माफिया पर पुलिस की स्ट्राइक; जमुई के सिकंदरा में 8 ट्रैक्टर जब्त, 7 गिरफ्तार, मालिकों पर भी केस की तैयारी