विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल्लभगढ़ में धूल और जाम से दम घुट रहा, प्रदूषण का स्तर बरकरार

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:37 AM (IST)

बल्लभगढ़ में उड़ती धूल और ट्रैफिक जाम से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने ...और पढ़ें

बल्लभगढ़ में धूल और जाम से दम घुट रहा, ( एआई जेनरेटेड इमेज)

बल्लभगढ़ में धूल और जाम से दम घुट रहा, ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. बल्लभगढ़ में उड़ती धूल और ट्रैफिक जाम से बढ़ा प्रदूषण।

  2. पीएम10 का स्तर 335 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।

  3. बादशाह खान अस्पताल में आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ी।

प्रवीण कौशिक, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में उड़ती धूल और ट्रैफिक जाम लोगों का दम घोट रही है। लोगों की आंखों में जलन भी बढ़ रही है। मंगलवार को बल्लभगढ़ प्रदूषण के मामले में तीसरे स्थान पर था। बुधवार को भी बल्लभगढ़ देश के सबसे पांच प्रदूषित शहरोंं में शामिल रहा।

पीएम 10 का स्तर 335 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। वहीं फरीदाबाद में पीएम 10 का स्तर 283 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर रहा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपक यादव ने मंगलवार को प्रकाशित दैनिक जागरण की खबर के साथ नगर निगम पर सवाल उठाए।

महज कागजी कोरम पूरा किया जा रहा

उन्होंने कहा कि निगम की ओर केवल कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है। जमीनी स्तर प्रदूषण को लेकर कोई काम नहीं हो रहा।

बल्लभगढ़ में मोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण का काम चल रहा था। इसके साथ ही कई सड़कों पर काफी मात्रा में धूल भी जमा हुई है। निगम की स्वीपिंग मशीन और एंटी स्माग गन बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र तक पहुंच ही नहीं पा रही है।

इसके साथ ही बल्लभगढ़ में कई ऐसे प्वाइंट है। जहां पर सुबह और शाम के समय भारी जाम लगता है। इस जाम की वजह से काफी संख्यामें वाहन एक जगह खड़े होकर धुआं छोड़ते हैं। जिसकी वजह से हवा में जहर घुलता है।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने उठाए सवाल

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपक चौधरी ने दैनिक जागरण की प्रदूषण पर आधारित खबर का हवाला देते हुए कहा कि सड़कों पर जमा धूल को निगम की ओर से साफ नहीं किया जा रहा है। केवल कागजों में ही स्वीपिंग मशीन को दौड़ाया जा रहा है।

निगम की ओर से दावा किया जा रहा है कि एंटी स्माग गन और रोड स्वीपिंग मशीन हर एक जोन में भेजी जा रही है। लेकिन जमीन स्तर पर सफाई का काम नहीं हो रहा है।

बादशाह खान अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

बढ़ती धूल की वजह से बादशाह खान अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। सामान्य तौर पर आंखों में जलन में 20 से 30 मरीज आते थे। लेकिन पिछले एक सप्ताह में आंखों में जलन वाले मरीजों की संख्या 50 से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई कि वह आंखों में चश्मा लगाकर रखे। इसके साथ धूल से बचने के लिए मास्क लगाकर चले। 

लगातार निर्माण साइट का निरीक्षण किया जा रहा है। अगर कही पर निर्माण कार्य चलता हुआ पाया जाता है तो उनको नोटिस दिया जा रहा है। ग्रैप तीन के प्रतिबंध को लेकर किसी भी तरह उल्लघंन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।-- स्मिता कनोडिया, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में वायु प्रदूषण पर सख्त कार्रवाई, दो निर्माण साइटें बंद, आठ अवैध उद्योगों की पहचान





देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।