विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल्लभगढ़ में छठ घाट पर अतिक्रमण, प्रवासी संघ ने की उपायुक्त से शिकायत

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:26 AM (IST)

बल्लभगढ़ के सेक्टर-तीन ग्रीन बेल्ट पर 36 गज कॉलोनी के लोगों ने छठ मैया घाट की जगह पर अतिक्रमण कर ...और पढ़ें

बल्लभगढ़ में छठ घाट पर अतिक्रमण प्रवासी संघ ने की उपायुक्त से शिकायत ( एआई  जेनरेटेड इमेज)

बल्लभगढ़ में छठ घाट पर अतिक्रमण प्रवासी संघ ने की उपायुक्त से शिकायत ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. सेक्टर-तीन ग्रीन बेल्ट पर छठ घाट की जगह अतिक्रमण।

  2. 36 गज कॉलोनी के लोगों ने निर्माण कार्य रोका।

  3. प्रवासी संघ ने उपायुक्त और संयुक्त आयुक्त से शिकायत की।

सुभाष डागर, बल्लभगढ़। सेक्टर-तीन ग्रीन बेल्ट पर 36 गज कॉलोनी के लोगों ने छठ मैया घाट की जगह पर सामान रख कर अतिक्रमण कर लिया। जब पार्षद ने अर्थमूवर से गड्ढा खोदना शुरू कराया तो महिला विरोध स्वरूप आगे आकर खड़ी हो गई।

इसके कारण दस्ता को वापस लौटना पड़ा। संघ ने इस मामले में उपायुक्त व निगम संयुक्त आयुक्त से लिखित में शिकायत दी है।

सेक्टर-तीन प्रवासी संघ के लोग पहले से ही 36 गज कॉलोनी के पीछे ग्रीन बेल्ट में बने छठ मैया घाट पर छठ मनाते रहे हैं। बीच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चलने के कारण यह घाट खत्म हो गया।

घाट बनाने की तैयारी शुरू

अब मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रवासी संघ के लोगों ने अपना घाट बनाने के लिए स्थानीय पार्षद पवन यादव से कहा। पवन यादव ने अर्थमूवर को मौके पर गड्ढा खोदना शुरू करा दिया। घाट बनाने के लिए ईंट व क्रेशर भेज दिया।

मौके पर 36 गज कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने अपने घरों के दरवाजे ग्रीन बेल्ट में पीछे की तरफ खोल लिए और यहां पर लकड़ी व गोबर के उपले रख कर अतिक्रमण कर लिया। जब अर्थमूवर से गड्ढे की खोदाई की तो अतिक्रमण करने वालों ने लोगों ने विरोध किया।

विरोध करने पर आमादा हुए लोग

एक महिला मौके पर अर्थमूवर के सामने आ गई। लोगों के विरोध को देखते हुए अर्थमूवर लौट गई। इसके बाद प्रवासी संघ के लोगों ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय में जाकर उपायुक्त आयुष सिन्हा तथा नगर निगम कार्यालय जाकर संयुक्त आयुक्त करण सिंह भगोरिया को लिखित में शिकायत दे दी।

उपायुक्त ने इनकी शिकायत पर ग्रीन बेल्ट के बारे में एचएसवीपी के संपदा अधिकारी नवीन कुमार से मौके की रिपोर्ट मांगी है।

 
प्रवासी संघ के लोग जब अतिक्रमण करने वालों ने विरोध किया तो मौके से भाग गए। उन्होंने प्रवासी संघ के लोगों की छठ मनाने के लिए मौके पर अर्थमूवर से गड्ढा खोदना शुरू करा दिया। मैं खुद भी मौके पर था। पुलिस को भी बुला लिया। इन लोगों से मदर डेयरी के बूथ के पास घाट पर छठ मनवाने के लिए कह दिया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।--पवन यादव, पार्षद वार्ड नंबर-40 नगर निगम

अर्थमूवर को भेज कर ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण को बृहस्पतिवार को हटवा दिया जाएगा। गड्ढा खोदने के लिए प्रवासी संघ के लोगों को अर्थमूवर भी दे दी जाएगी और पानी भी भरवा दिया जाएगा। किसी को ऐसे घाटों पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।--करण सिंह भगोरिया, संयुक्त आयुक्त नगर निगम जोन बल्लभगढ़

 

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद पुलिस के कदम से लोगों के चेहरे पर आई रौनक, डिजिटल ट्रैकिंग से खोजे 8 लाख के 42 गुम मोबाइल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।