विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद के 378 स्कूलों में कक्षा 3 से 12वीं तक 80 हजार स्टूडेंट्स ने दी अर्धवार्षिक परीक्षा, नकल पर सख्ती

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:52 PM (IST)

फरीदाबाद में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू हो गईं, जिसमें 378 सरकारी स्कूलों के लगभग 80 हजार विद्यार्थी शामिल हुए।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों की 25 सितंबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों की 25 सितंबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।

HighLights

  1. 25 सितंबर से फरीदाबाद में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं।

  2. 80 हजार विद्यार्थियों ने 378 सरकारी स्कूलों में परीक्षा दी।

  3. परीक्षा परिणाम स्कूलों द्वारा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों की 25 सितंबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन जिले के 378 सरकारी स्कूलों में बोर्ड के दिशा-निर्देश अनुसार सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया। करीब 80 हजार विद्यार्थियों ने अध्यापकों की निगरानी में परीक्षा दी। परीक्षा का परिणाम स्कूलों को पोर्टल पर अपडेट करना है।

अर्धवार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट दो बार जारी की

शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट दो बार जारी की गई थी। संशोधित शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को तीसरी कक्षा के निम्न विषयों की परीक्षाएं सम्पन्न हुईं...

  • तीसरी कक्षा की इंग्लिश
  • चौथी की एन्वायरमेंटल स्टडीज
  • पांचवीं की इंग्लिश
  • छठी की सामाजिक विज्ञान
  • सातवीं की हिंदी
  • आठवीं की विज्ञान
  • नौंवी की सामाजिक विज्ञान
  • दसवीं की विज्ञान
  • 11वीं की फाइन आर्ट और म्यूजिक
  • 12वीं की कंप्यूटर साइंस एवं जियोग्राफी

तीसरी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा का आयोजन आठ अक्टूबर तक किया जाएगा। संबंधित विद्यालयों को प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले प्रतिदिन अपने क्लस्टर रिसोर्स सेंटर से प्राप्त करना होगा।

अधिकारी करेंगे परीक्षा की गोपनीयता की निगरानी

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा सामग्री की गोपनीयता और प्रश्न-पत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पहले दिन जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से स्कूलों का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने नकल रहित परीक्षा के आयोजन को सुनिश्चित किया साथ ही कक्षाओं में जाकर जांच भी की।

इन विद्यार्थियों को मिलेगी परीक्षा में छूट

जो विद्यार्थी किसी भी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तथा कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, उनकी परीक्षा कार्यक्रम के पूरा होने के बाद आयोजित की जा सकती है। ऐसी परीक्षा अगली निर्धारित परीक्षा शुरू होने से पहले या कार्यक्रम के बाद आयोजित होगी। इन विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

"अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी का आंकलन करने के लिए किया जाता है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड के दिशा-निर्देश के अनुसार परीक्षा का आयोजन किया गया। स्कूलों के शिक्षकों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा का परिणाम बोर्ड के पास भेजा जाएगा।"

-डाॅ. अंशु सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में दुकान का विवाद बना खूनी संघर्ष, गोलीबारी और तोड़फोड़ से लोगों में दहशत

यह भी पढ़ें- बच्चा स्कूल पहुंचा या किया बंक? फरीदाबाद के सरकारी स्कूल का स्मार्ट सिस्टम घरवालों को देगा पल-पल की जानकारी