घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
जासं, फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में रात के समय दो युवक महिला के घर में घुस गए और छेड़छाड़ की। म
By Edited By: Published: Tue, 30 Jun 2015 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 06:27 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में रात के समय दो युवक महिला के घर में घुस गए और छेड़छाड़ की। महिला का कहना है कि रात में वह घर पर अकेली थी। करीब 10.30 बजे दो युवक उसके घर के बाहर आकर बैठ गए और शोर मचाने लगे। महिला ने उन्हें भगाने की कोशिश की तो वह घर में घुस गए और महिला से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने महिला को गालियां दीं। महिला के शोर सुनकर लोग मौके पर आ गए। लोगों को आता देखकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें