विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवानी की बेटी प्रीति कौशिक ने HPS परीक्षा में गाड़े झंडे, हरियाणा में हासिल किया 12वां रैंक; ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

Published: Mon, 09 Nov 2026 03:40 PM (GMT+05:30)

भिवानी की प्रीति कौशिक ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा में 12वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

भिवानी की बेटी प्रीति कौशिक (जागरण फोटो)

भिवानी की बेटी प्रीति कौशिक (जागरण फोटो)

HighLights

  1. प्रीति कौशिक ने एचसीएस परीक्षा में 12वां रैंक प्राप्त किया

  2. आयकर अधिकारी से प्रशासनिक सेवा में उनका सफल संक्रमण

  3. भिवानी के बड़ाला गांव में भव्य स्वागत और सम्मान

जागरण संवाददाता, भिवानी। जिले की बेटी प्रीति कौशिक ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश में 12वां रैंक प्राप्त किया है।

गांव बड़ाला की रहने वाली प्रीति कौशिक इससे पहले इनकम टैक्स आफिसर के पद पर सेवाएं दे रही थीं। प्रशासनिक सेवा में जाने के अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

सोमवार को प्रीति कौशिक के पैतृक गांव बड़ाला पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।

कार्यक्रम में हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत चरणदास महाराज का सान्निध्य रहा। महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने प्रीति कौशिक को सम्मानित करते हुए कहा कि बेटियों को सही अवसर और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकती हैं।

इनकम टैक्स ऑफिसर से बनी एचसीएस अधिकारी

प्रीति की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व की बात है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। शिक्षाविद् कैलाश कौशिक ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में बेटियों की बढ़ती भागीदारी सशक्त और प्रगतिशील समाज का प्रतीक है। इनकम टैक्स ऑफिसर से एचसीएस अधिकारी तक का प्रीति का सफर उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन को दर्शाता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रीति एक कुशल प्रशासक के रूप में जनहित के कार्यों में मिसाल कायम करेंगी। प्रीति कौशिक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिजनों को दिया।

समारोह में प्राचार्य हरिपाल शर्मा, मदनलाल, कृष्णा लाल, जितेंद्र सरपंच, नरेश गौतम सरपंच, बजरंग सरपंच, महाबीर कौशिक जीएम, सतबीर जिला परिषद, मयंक कौशिक, राजेंद्र, चेतन, मोहित और रोहित उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- चयन के बाद नियुक्ति से वंचित महिला को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से राहत, चार सप्ताह में नियुक्ति का निर्देश

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी को चुनौती, ‘कपल केस’ में 10 अंकों के लाभ से वंचित एडेड कॉलेज के प्रोफेसर पहुंचे हाईकोर्ट;



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।