Move to Jagran APP

लेघां अस्पताल में पहुंचे मिनी वेंटिलेटर, एमरजेंसी में आएंगे काम

लेघां गांव में मरीजों को ऑक्सीजन के साथ मिनी वेंटिलेटर की सुविधा मिलेगी। यह अभी दो मंगवाए गए है। साथ ही पहले दिन 15 मरीजों का इलाज किया गया। उसमें दो मरीजों को अभी भर्ती किया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 07:41 AM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 07:41 AM (IST)
लेघां अस्पताल में पहुंचे मिनी वेंटिलेटर, एमरजेंसी में आएंगे काम

जागरण संवाददाता, भिवानी : लेघां गांव में मरीजों को ऑक्सीजन के साथ मिनी वेंटिलेटर की सुविधा मिलेगी। यह अभी दो मंगवाए गए है। साथ ही पहले दिन 15 मरीजों का इलाज किया गया। उसमें दो मरीजों को अभी भर्ती किया गया है। उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के साथ सहयोग से शुरू हुई इस अस्पताल में करीब सात मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा दी गई।

लेघां में श्री दादी सती नौरंगदेय धाम हैं। इसमें 12 गांवों के ग्रामीण धोक मारने के लिए आते हैं। ग्रामीणों ने इस कोरोना महामारी के समय में मिलकर एक अस्पताल खोला हैं। इस अस्पताल में अब दो मिनी वेंटीलेटर भी मंगवाएं गए हैं। यह वेंटीलेटर बीमार व्यक्ति को इमरजेंसी में काम आएंगे। वीरवार को अस्पताल के पहले दिन 15 दिन मरीज पहुंच। इसमें सात को ऑक्सीजन की जरूरत थी जो उनको दी गई। अब उनमें दो मरीजों को भर्ती करके रखा गया हैं। श्री दादी सती नौरंगदेय धाम के स्वामी कुशल भारती ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल चल रहा है। निश्शुल्क इलाज दिया जा रहा है। दो मिनी वेंटीलेटर मंगवाए गए हैं।

भाजपा किसान मोर्चा ने अनाज मंडी में मास्क व सैनिटाइजर किए वितरित

जागरण संवाददाता, भिवानी : भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुखविद्र मांढी व भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट शंकर धूपड़ ने अनाज मंडी में किसानों, आढ़तियों, दुकानदारों व मजदूरों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए।

पूर्व विधायक सुखविद्र मांढी ने कहा कि कोविड-19 का दूसरा दौर चला हुआ है जो बड़ा खतरनाक है। इस महामारी से बचाने के लिए हमें स्वास्थ्य विभाग व प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई हिदायतों का पालन करना चाहिए। मुंह पर फेस मास्क लगाना चाहिए, अपने हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज या साबुन से साफ करते रहना चाहिए, एक दूसरे से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो हमें तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए तथा कोविड की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस महामारी से केवल सावधानियों से ही बचा जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री बृजपाल सिंह तंवर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप पायल, अरविद पुंडीर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुंदर पाल सिंह तंवर आदि मौजूद थे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.