विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर मिलेगी तीन लाख रुपये की सरकारी सहायता, 15 दिसंबर तक ऐसे करें अप्लाई

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:43 PM (IST)

हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति के किसानों को 45 एचपी या अधिक क्षमता के ट्रैक्टर खरीदने पर अधिकतम तीन लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है। 

ट्रैक्टर से खेत रोपाई करता किसान (जागरण आर्काइव)

ट्रैक्टर से खेत रोपाई करता किसान (जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. एससी किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर तीन लाख तक सब्सिडी

  2. 45 एचपी या अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर योजना लागू

  3. आवेदन 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन

जागरण संवाददाता, भिवानी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा वर्ष 2026-27 के दौरान अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के किसानों को 45 हार्स पावर (एचपी) या इससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर खरीदने पर अधिकतम तीन लाख रुपये प्रति ट्रैक्टर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

योजना के तहत आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 15 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।

क्या है शर्ते?

सहायक कृषि अभियंता नसीब सिंह धनखड़ ने ये जानकारी देते हुए बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान का एससी वर्ग से होना तथा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण और कृषि भूमि का स्वामित्व होना जरूरी है।

परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज परिवार के किसी सदस्य के नाम कृषि भूमि होने पर भी आवेदन मान्य होगा। पिछले पांच वर्षों के दौरान ट्रैक्टर पर सब्सिडी का लाभ ले चुके किसान इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

वेरिफिकेशन के बाद मिलेगी अनुमति

उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ट्रैक्टर खरीदने के लिए अनुमति दी जाएगी।

किसान अपनी पसंद के निर्माता एवं डीलर से ट्रैक्टर खरीद सकेंगे तथा सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके लिए किसान का बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी सुविधा के लिए सक्रिय होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- भिवानी के बवानीखेड़ा की सड़कें होंगी स्मार्ट, CCTV से निगरानी और मुफ्त WI-FI की मिलेगी सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।