विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करवट ले रहा हरियाणा, हर क्षेत्र में बेटियां आ रहीं आगे : सोलंकी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 12 May 2017 11:34 AM (IST)Updated: Fri, 12 May 2017 11:37 AM (IST)

भिवानी में राज्‍यपाल कप्‍तान सिंह सोलंकी ने दैनिक जागरण द्वारा आयोजित 'नाज बेटियों पे' कार्यक्रम में 30 मेधावी बेटियों को सम्‍मानित किया।

करवट ले रहा हरियाणा, हर क्षेत्र में बेटियां आ रहीं आगे : सोलंकी
करवट ले रहा हरियाणा, हर क्षेत्र में बेटियां आ रहीं आगे : सोलंकी

जेएनएन, भिवानी। राज्‍यपाल कपतान सिंह सोलंकी ने कहा कि हरियाणा करवट ले रहा है। प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में अभिभावकों का कर्तव्य बनता है कि वे बेटियों पर ध्यान दें। उनको पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं।राज्यपाल ने यहां दैनिक जागरण की ओर से आयोजित 'नाज है बेटियों पे' कार्यक्रम के दौरान विभिन्‍न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली बेटियों को सम्मानित किया।

समारोह में उन्होंने 30 मेधावी बेटियों को सम्मानित कर किया। इसके साथ ही उन्‍होंने सभी सम्‍मानित बेटियों को 10-10 हजार रुपये नकद राशि देने की घोषणा  की। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

'नाज है बेटियों पे' कार्यक्रम में राज्यपाल ने 30 मेधावी बेटियों को किया सम्मानित

यहां आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने कहा कि समाचारपत्र का काम समाज में सूचनाओं का प्रवाह करना होता है, लेकिन दैनिक जागरण इसके साथ-साथ समाज के विकास के लिए भी काम कर रहा है। बेटियों के सम्मान में जो पहल जागरण ने की है, वह सराहनीय है। राज्यपाल ने कहा खेलों में हरियाणा की बेटियों ने बड़ी पहचान दिलाई है। कुश्ती में तो दंगल जैसी फिल्म ही हरियाणा की बेटियों पर बनी है।

यह भी पढ़ें: जाट आंदोलन में हिंसा में मारे लोगों के आश्रितों को पक्की नौकरी इसी माह

समारो‍ह में बेटियों को सम्‍मानित करते राज्‍यपाल कप्‍तान सिंह सोलंकी।

समारोह में आदर्श महिला महाविद्यालय शिक्षण समिति की चेयरपर्सन दर्शना गुप्ता, ट्रस्टी शिवरत्न गुप्ता, अजय गुप्ता, महासचिव अशोक बुवानीवाला, सेंट जेवियर हाई स्कूल के चेयरमैन जी श्रीनिवासन, मुकेश सर्राफ, आइटीएस के संचालक मनीष चौहान व कीर्ति चौहान ने राज्यपाल को बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीआरसीएम बहल के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा, अंचल मेटरनिटी अस्पताल के संचालक डॉ. विनोद अंचल, डॉ. अनीता अंचल, नरसिंह चाहर मौजूद रहे।

समारो‍ह में  एक बेटी को सम्‍मानित करते राज्‍यपाल कप्‍तान सिंह सोलंकी।

इन बेटियों को किया सम्मानित

समारोह में रीतू रानी, सवि शर्मा, अपर्णा कादियान, प्रियंका रानी, मंजू कुमारी, कविता, ललिता, अन्य बाई, निशा, पूनम शर्मा, तमन्ना सिहाग, नीतू, ज्योति ग्रेवाल, नीरज, तमन्ना, रवीना, नीलम, पारुल, योगिता, कविता सैनी, निशा, रेणु, ललिता तंवर, निर्मला श्योराण, कविता चहल, एकता, पल्लवी ढुल, पूजा, ज्योति सांगवान और अनुपम श्योराण को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: कॉमेडियन की भूमिका में दिखेंगे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम



 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।