किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ पर टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना सैकड़ों किसान, हरियाणा सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
भिवानी से सैकड़ों किसान किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ पर केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान एमएसपी गारंटी, कर्जमाफी और बिजली बिल वापसी जैसी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
-1795685632378_m.webp)
अखिल भारतीय किसान सभा से जुड़े किसान (जागरण फोटो)
HighLights
भिवानी से सैकड़ों किसान टिकरी बॉर्डर के लिए हुए रवाना
केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान
एमएसपी गारंटी, कर्जमाफी जैसी प्रमुख मांगें हैं शामिल
जागरण संवाददाता, भिवानी। केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले के सैकड़ों किसान वीरवार सुबह किसान एक्सप्रेस से टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में जिलेभर के किसान सीटी रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल ने की। इस दौरान जिला सचिव मास्टर जगरोशन और जिला उपप्रधान कामरेड ओम प्रकाश ने किसानों को संबोधित किया।
पांच साल बीतने के बावजूद मांगें नहीं हुई पूरी
किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने नौ दिसंबर 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा को लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन लगभग पांच वर्ष बीतने के बावजूद मांगें पूरी नहीं हुईं। सरकार ने एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग के अनुसार फसलों के भाव तय करने, बिजली संशोधन बिल वापस लेने और किसानों को कर्जमुक्त करने का आश्वासन दिया था।
इसके अलावा आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त करने और शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की बात कही गई थी। इस अवसर पर करण सिंह जैनवास, नरेन्द्र डाडम, मीर सिंह, मंदरूप यादव, दलबीर चैहड़, राजेश कुंगड़, रामोतार बलियाली, प्रताप सिंह सिंहमार, करतार ग्रेवाल मौजूद रहे।