Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नफे राठी के नेतृत्व में युवाओं ने थामा इनेलो का दामन

नफे राठी के नेतृत्व में युवाओं ने थामा इनेलो का दामन

By JagranEdited By: Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:35 AM (IST)
Hero Image
नफे राठी के नेतृत्व में युवाओं ने थामा इनेलो का दामन

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: इनेलो की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर शुक्रवार को भारी संख्या में युवाओं ने सागर राठी के प्रयासों से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के नेतृत्व में इनेलो का दामन थाम लिया। इनेलो में शामिल होने वालो में मुख्य रुप से मोहित, यश, रमेश, नीरज सहरावत, सन्नी, हर्ष छिल्लर, रितिक, मयंक, अंकित, दीपक राठी, रोहित राठी, राकेश, रोहन, अजय, हर्ष, राहुल रोहिल्ला, रंजन, विनोद, विकास सिंह, अरविद, पारस, साहिल, अभिनव, सतेंद्र, करण, शशांक, गौरव, लाला, योगेश, नवीन, सुमित व शोभित आदि शामिल हैं। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने इस अवसर पर इनेलो में शामिल हुए सभी युवाओं को आश्वासन दिलाया कि सभी का पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और इसमें सभी का सम्मान किया जाता है। राठी ने कहा कि आने वाला समय इनेलो पार्टी है। जल्द ही इनेलो सत्ता में आएगी और प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराएगी।