विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदूषण बढ़ा तो बहादुरगढ़ से दिल्ली तक मेट्रो का सहारा, GRAP के बीच सार्वजनिक परिवहन पर जोर

Published: Sun, 04 Oct 2026 04:30 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए DMRC मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को ...और पढ़ें

बहादुरगढ़ से गुजरती मेट्रो ट्रेन। जागरण आर्काइव

बहादुरगढ़ से गुजरती मेट्रो ट्रेन। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. सर्दियों में प्रदूषण से निपटने हेतु मेट्रो उपयोग को प्रोत्साहन।

  2. DMRC यात्रियों को सारथी ऐप इस्तेमाल करने को प्रेरित कर रहा।

  3. ऐप में टिकटिंग सहित कई सार्वजनिक परिवहन जानकारी उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। दिल्ली में ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के प्रविधान लागू होने के बाद वायु गुणवत्ता के स्तर के अनुसार विभिन्न पाबंदियां प्रभावी होंगी।

ऐसे में लोगों से निजी वाहनों का इस्तेमाल कम कर मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग की अपील की जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) भी यात्रियों को मेट्रो यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

डीएमआरसी के कारपोरेट कम्युनिकेशंस के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि सर्दियों में प्रदूषण की चुनौती को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में लोगों को मेट्रो का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

मेट्रो सारथी ऐप के इस्तेमाल को बढ़ावा

इसके साथ ही यात्रियों की टिकटिंग और यात्रा संबंधी जरूरतों को आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। सारथी ऐप के डाउनलोड की संख्या एक करोड़ को पार कर चुकी है।

दिल्ली-एनसीआर में एक माह में ऐप को करीब 20 लाख बार देखा गया, जबकि कार्यदिवसों में एक सप्ताह के दौरान इसे करीब 8.2 लाख बार खोला जाता है।

यह भी पढ़ें- सर्दी से पहले दिल्ली पर गहराया प्रदूषण का खतरा, एक साल बाद भी 12 प्रमुख हॉटस्पॉट पर नहीं सुधरे हालात

ऐप के माध्यम से यात्रियों को टिकटिंग के साथ यात्रा की योजना बनाने और सार्वजनिक परिवहन की विभिन्न सेवाओं की जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर मिलती है। ऐप में डीटीसी बसों, एनसीआरटीसी की नमो भारत और एनएमआरसी की नोएडा मेट्रो से जुड़ी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध है।

इसके अलावा आइआरसीटीसी के माध्यम से रेल टिकट और अंतरराज्यीय बस टिकट की बुकिंग की सुविधा भी दी गई है। मेट्रो मानचित्र, पहली और आखिरी मेट्रो का समय, पार्किंग, स्टेशन सुविधाएं, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, बैटरी स्वैपिंग स्टेशन और रूट गाइडेंस जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं।

एक ऐप में यात्रा से जुड़ी कई सुविधाएं

सारथी ऐप पर मेट्रो टिकटिंग और वर्चुअल मेट्रो कार्ड की सुविधा उपलब्ध है। यात्री मेट्रो रूट, पहली और आखिरी मेट्रो के समय तथा स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ले सकते हैं। ऐप में डीटीसी बस, नमो भारत और नोएडा मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की जानकारी भी मिलती है।

इसके अलावा रेल व अंतरराज्यीय बस टिकट बुकिंग, मोबाइल और फास्टैग रिचार्ज, उपयोगिता बिलों का भुगतान, दवाइयों का आर्डर, ईवी चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन की जानकारी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

डीएमआरसी के अनुसार, एक ही प्लेटफार्म पर इन सुविधाओं की उपलब्धता से यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल अधिक सुविधाजनक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- NCR में प्रदूषण पर सख्ती, 28 DG सेट सील व 10 केस में भारी जुर्माना; लोनी में 21 फैक्ट्रियों में नियमों की अनदेखी