संपत्ति विवाद में युवक ने घर में लगाई आग, सारा सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
बहादुरगढ़ के डहरा रामपुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक ने अपने घर में आग लगा दी। इस ...और पढ़ें

संपत्ति विवाद में युवक ने लगाई घर में आग सारा सामान जलकर राख ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
बहादुरगढ़ में संपत्ति विवाद के चलते युवक ने घर में आग लगाई।
युवक रोबिन का अपने स्वजन से संपत्ति को लेकर विवाद था।
आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
संवाद सहयोगी, बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के डहरा रामपुर गांव में बुधवार की देर रात संपत्ति विवाद में एक युवक ने घर में आग लगा दी।
इसके कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के डहरा रामपुर गांव में रहने वाले रोबिन नामक युवक का अपने स्वजन से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
युवक ने घर में लगा दी आग
वह अपना हिस्सा मांग रहा था। इसी विवाद के चलते बुधवार की देर शाम उसका स्वजन से विवाद हो गया। आरोप है कि संपत्ति नहीं मिलने से नाराज युवक द्वारा घर में विवाद शुरू कर दिया गया, जिसके बाद उसने घर में आग लगा दी।
स्वजन के बीच अफरातफरी..
घर में आग लगाते देख स्वजन में अफरा तफरी मच गई। शोर सुनकर आए अन्य लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल गया था। इस बीच आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।