विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक फ्रेंड ने पहले खुद और फिर दोस्तों से कराया दुष्कर्म, दुल्हन बनने पर करती रही इंतजार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 23 Mar 2018 08:51 PM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2018 08:56 PM (IST)

फेसबुक फ्रेंड ने पहले युवती से दुष्कर्म किया और फिर दोस्तों से भी करवाया। पंचायत में शादी का वादा किया, लेकिन युवक शादी करने नहीं पहुंचा।

फेसबुक फ्रेंड ने पहले खुद और फिर दोस्तों से कराया दुष्कर्म, दुल्हन बनने पर करती रही इंतजार
फेसबुक फ्रेंड ने पहले खुद और फिर दोस्तों से कराया दुष्कर्म, दुल्हन बनने पर करती रही इंतजार

जेएनएन, अंबाला शहर। पहले फेसबुक पर फ्रेंड बनाया। फिर एक होटल में बुलाकर शारीरिक सबंध बनाए। दो दोस्तों से भी दुष्कर्म कराया। जब युवती ने एफआइआर करा दी तो पंचायत के जरिये सुलह कर ली। कहा कि शादी कर लूंगा। लेकिन, शादी के दिन सब इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा मंडप में पहुंचा ही नहीं। अब टोहाना (फतेहाबाद) की युवती ने महिला आयोग को शिकायत दी है।

युवती ने अब राज्य महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ से आरोपित दूल्हे व उसके दो अन्य दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। नम्रता गौड़ से मिलने वह अंबाला पहुंची थी। युवती की तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार आकाश उसका फेसबुक फ्रेंड बना था। पिछले साल 28 अप्रैल को उसने एक होटल में उसे बुलाया।

युवती के मुताबिक वहां पहले आकाश ने उससे दुराचार किया और फिर अपने दो दोस्तों आशीष और गौरव से उसका दुष्कर्म कराया। 29 अप्रैल को उसने अपनी मां को पूरी बात बता दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। युवती ने बताया कि इसी बीच पंचायत उनके पास पहुंची। पंचायत ने बताया कि आशीष के साथ युवती की शादी करा दी जाएगी।

शादी 9 मार्च 2018 को तय हुई थी। समझौते के तहत युवती कोर्ट में अपने बयान से पीछे हट गई और तीनों आरोपितों को बिना कंडीशन के कोर्ट ने जमानत पर 9 मार्च को रिहा कर दिया, लेकिन वे शादी समारोह में नहीं पहुंचे। शादी हिसार के एक होटल में होनी थी। होटल बुक था और सारे इंतजाम पूरे थे। समारोह में पंचायत में शामिल लोग भी मंडल में मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः अकेली देख युवक ने घर में घुसकर आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म