यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सही निकला मां का शक, बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को करवाया गिरफ्तार
दस वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पीड़िता की मां ने पकड़वा दिया। आरोपी ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कुबूल की है।

जेएनएन, अंबाला शहर। दस साल की किशोरी से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले को सुलझाने में पीड़िता की मां ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसके चौकन्नेपन से ही मामले का पटाक्षेप हुआ। घटना से पूर्व नेपाल निवासी युवक आरोपी जितेंद्र लगातार बेमतलब भट्ठे के इर्द-गिर्द मंडराता रहता था। घटना से पूर्व भी वह वहां चबूतरे पर मोबाइल फोन से गाने सुनता रहा। इसी कारण वह पीड़ित परिवार के शक के दायरे में था। कुछ समय क्षेत्र से गायब होने के कारण शक को आधार मिला।
गत दिवस आरोपी अपने दोस्त के साथ कपड़े खरीदने के लिए बाजार आया था। वहीं पर वह पीड़िता की मां की नजर में आ गया। उसकी संदिग्ध हरकतों को देखते हुए महिला मोबाइल चोरी का हवाला देकर उसे पुलिस थाने ले गई। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल लिया।
यह भी पढ़ें: नहाते वक्त देवर ने बनाई भाभी की वीडियो, और फिर करता रहा ब्लैकमेल
जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसने माना कि किसी योजना के तहत उसने गलत काम नहीं किया, बल्कि मन में अचानक गलत विचार आने के कारण वह स्वयं को नहीं रोक पाया। वारदात के बाद उसे गलती का अहसास हुआ, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसे सपने में भी उम्मीद नहीं थी कि वह पकड़ा जा सकता है। अंबाला पुलिस ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
