यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tania Singh Suicide Case: तानिया और अभिषेक का हुआ था ब्रेकअप? पुलिस ने किया मॉडल-क्रिकेटर के अफेयर का सनसनीखेज खुलासा
Tania Singh Suicide Case वेसू पुलिस ने जानकारी दी है कि तानिया की कॉल डिटेल में कई राज छिपे हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- 20 फरवरी को मॉडल तानिया ने देर रात अपने घर पर सुसाइड कर लिया था।
- तानिया के फोन से आखिरी कॉल अभिषेक शर्मा को की गई है।
- तानिया के मोबाइल फोन में मिली कुछ प्राइवेट तस्वीरें।
जेएनएन, वेसु। Tania Singh Suicide Case। मॉडल तानिया सिंह के आत्महत्या मामले को सुलझाने में अब कर पुलिस नाकामयाब रही है। सूरत के पॉश इलाके वेसु में रहने वाली मॉडल और फैशन डिजाइनर तानिया सिंह की आत्महत्या के मामले में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का नाम भी सामने आया है। दरअसल दोनों की फ्रेंडशिप थी। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच अफेयर भी चल रहा था।
.jpg)
तानिया के मोबाइल फोन में मिली कुछ प्राइवेट तस्वीरें
तान्या की मेबाइल फोन में अभिषेक और उनकी कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी मिली है। पुलिस ने जांच के लिए कॉल डिटेल को अपना आधार बनाया है। पुलिस फोन की कॉल डिटेल और स्नैपचैट चैटिंग के तहत आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक शर्मा से रिश्ते की डिटेल खंगाली है।
ब्रेकअप की वजह की जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक, भले ही अभिषेक शर्मा ने तानिया से दो महीने पहले ब्रेकअप कर लिया था, लेकिन वह लगातार एकतरफा मैसेज भेज रही थी। पुलिस का मानना है कि तानिया पिछले दो महीने से भावनात्मक रूप से टूट गई थी।
आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक और तानिया के बीच ऐसा क्या हुआ कि दो महीने से मैसेज करने के बावजूद अभिषेक शर्मा जवाब नहीं दे रहे थे। आखिर किस वजह से दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ है, फिलहाल उस रहस्य की जांच चल रही है।
वेसू पुलिस ने कल मृतक तानिया के परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से बयान लिए हैं। माता-पिता ने भी कहा है कि उन्हें तानिया और अभिषेक के रिश्ते के बारे में नहीं पता। पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है।
