विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: SBI में 6 बदमाशों ने चंद मिनटों में लूटे 50 लाख, डकैती की घटना CCTV में कैद

Published: Wed, 29 Apr 2026 07:53 AM (IST)

गुजरात के सूरत में एसबीआई बैंक की वराछा शाखा में दिनदहाड़े 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने 50 लाख रुपये लूट लिए।

HighLights

  1. सूरत के एसबीआई बैंक में 50 लाख की लूट

  2. 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाया

  3. पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद, पुलिस जांच में जुटी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के सूरत शहर में मौजूद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में लूट होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना का एक सीसीसटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें कई हथियारबंद बदमाश दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देते हुए दिख रहे है। लोगों की माने तो वराछा इलाके के लंबे हनुमान रोड स्थित SBI बैंक में 5 से 6 बदमाश हथियार लेकर घुस आए और कुछ ही मिनटों में करीब 50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटे 50 लाख

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे जब बैंक में रोजमर्रा का कामकाज चल रहा था और ग्राहक लेन‑देन में व्यस्त थे, तभी हथियारबंद बदमाश अचानक बैंक के अंदर घुस आए। उन्होंने अंदर घुसते ही कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी और सभी को एक तरफ कर दिया। इसके बाद बंधक बनाकर बदमाशों ने सबसे पहले कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए, ताकि किसी को तुरंत सूचना न दी जा सके।

बदमाशों ने फिर सीधे कैश काउंटर और तिजोरी की निशाना बनाया। वहां से करीब 50 लाख रुपये समेट लिए और कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए। इस दौरान बैंक में लगे CCTV कैमरों में लूट की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे बदमाश बैंक में दाखिल हुए, कर्मचारियों को काबू में लिया और बिना घबराए लूट को अंजाम देकर बाहर निकल गए।

पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची

शुरूआती जांच में पुलिस ने बताया कि लूट से पहले बैंक की रेकी की गई थी। उनकी हरकतें और वारदात को अंजाम देने का तरीका पूरी प्लानिंग की ओर इशारा करता है। इसके अलावा घटना की सूचना मिलते ही सूरत पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीमें और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई। पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है और एंट्री एग्जिट प्वाइंट्स पर नाकाबंदी कर दी गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की मदद से भी जांच की जा रही है।

डीसीपी ने किया जल्द गिरफ्तारी का दावा

सूरत पुलिस के डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि इस लूट में 5 से 6 आरोपी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज में कुछ चेहरे साफ नजर आ रहे हैं और उनकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Gujarat Election Result: सभी 15 निगमों पर भाजपा की जीत, आप-कांग्रेस को झटका

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।