विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gujarat Election Result: सभी 15 निगमों पर भाजपा की जीत, आप-कांग्रेस को झटका

Published: Tue, 28 Apr 2026 09:04 PM (GMT+05:30)

गुजरात के पंचायत व पालिका चुनाव में भाजपा ने सभी 15 महानगर पालिका और 34 जिला पंचायत पर कब्जा कर प्रचंड जीत हासिल की है।

भाजपा ने सभी 15 महानगर पालिकाएं जीतीं

भाजपा ने सभी 15 महानगर पालिकाएं जीतीं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के पंचायत व पालिका चुनाव में कोने-कोने में केसरिया लहरा दिया है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट समेत सभी 15 महानगर पालिका व 34 जिला पंचायत में भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। जिला पंचायत, नगर पालिका व तहसील पंचायत में भी 90 प्रतिशत से अधिक सीटों पर कमल खिला है।

मोरबी व पोरबंदर मनपा में कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिली जबकि अहमदाबाद में एआईएमआईएम का सफाया हो गया। आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की जोड़ी का यह पहला चुनाव था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस चुनाव में प्रचार से दूर रहे थे।

HHADN4JbMAAspqJ

भाजपा ने सभी 15 महानगर पालिकाएं जीतीं

गुजरात की 15 महानगर पालिका, 34 जिला पंचायत, 84 नगर पालिका व ढाई सौ से अधिक तहसील पंचायत के लिए गत रविवार को हुए चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर गुजरात पर अपनी पकड़ साबित करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर सभी महानगर पालिका व जिला पंचायत पर केसरिया ध्वज लहरा दिया।

गत चुनाव में सूरत मनपा में 28 सीट जीतने वाली आम आदमी पार्टी इस चुनाव में 4 सीट पर सिमट गई जबकि अहमदाबाद में 7 सीट जीतने वाली एआइएमआइएम पार्टी का सफाया हो गया। मोरबी व पोरबंदर की सभी 52-52 सीट भाजपा के खाते में गई जबकि अहमदाबाद को छोड़कर अन्य सभी महानगर पालिका में कांग्रेस एक अंक में सिमट गई।

समूचे गुजरात में आम आदमी पार्टी केवल अमरेली जिले की बगसरा नगर पालिका में सत्ता पा सकी जबकि कांग्रेस को भी 84 में से महज 2 नगर पालिका वडोदरा की डभोई व गीरसोमनाथ की वेरावल नपा पर संतोष करना पड़ा।

ढाई सौ से अधिक तहसील पंचायत में से महज 9 में ही कांग्रेस को जीत मिली। गुजरात की 9981 सीटों के लिए हुए चुनावों में अब तक 6876 का परिणाम सामने आया। इसमें भाजपा 5525 सीट जीतने में कामयाब रही जबकि कांग्रेस को 1312 तथा आम आदमी पार्टी को 383 सीट पर जीत मिल सकी।

गोधरा म्युनिसिपैलिटी में निर्दलीय उम्मीदवार अपेक्षाबेन नैनेशभाई सोनी ने वार्ड नंबर 7 से शानदार जीत हासिल की है। यह एक ऐसा इलाका है जहां 100% वोटर मुस्लिम हैं। यानी जिस सीट पर सभी वोट मुस्लिम हैं वहां से एक हिंदू महिला चुनाव जीती हैं।

HHADO-PawAACaBv

'जनकल्याण की नीति को जनसमर्थन'

भाजपा को जीत दिलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता का आभार जताया, जीत को जनकल्याण की नीति को जनसमर्थन बताते कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश प्रथम वाली भावना की जीत है, कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

पूर्व आईपीएस निनामा हारे

भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देकर साबरकांठा जिला पंचायत की ओड सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व आइपीएस मनोज नीनामा चुनाव हार गये। जबकि इंटरनेट मीडिया इंन्फ्लुएंसर राजल बारोट, नेहा सुथार व अंकिता परमार चुनाव जीतने में सफल रहीं।

सास-बहू के झगड़े में कांग्रेस जीती

सुरेंद्रनगर पंचायत सीट पर भाजपा के टिकट पर सास हीना थरेसा व आप की ओर से बहू रेखा थरेसा मैदान में उतरी थीं, इनके झगड़े में कांग्रेस प्रत्याशी जीत गई। राजकोट में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरी नयनाबा की हार हुई। वह क्रिकेटर रवींद्र जाडेजा की बहन हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।