Move to Jagran APP

Surat: खेल-खेल में 3 साल के बच्चे ने निगला सिक्का, खाने की नली में जाकर फंसा; डॉक्टरों ने बचाई जान

Surat Local News सूरत से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 3 साल के बच्चे ने खेल-खेल में एक रुपये का सिक्का निगल लिया। जब इसकी खबर बच्चे के माता-पिता को लगी तो वह आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi AvinashPublished: Wed, 15 Feb 2023 12:42 PM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2023 12:42 PM (IST)
Surat: खेल-खेल में 3 साल के बच्चे ने निगला सिक्का, खाने की नली में जाकर फंसा; डॉक्टरों ने बचाई जान

सूरत, जागरण डेस्क। Surat Local News: सूरत से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां, एक 3 साल के बच्चे ने खेल-खेल में एक रुपये का सिक्का निगल लिया। जब इसकी खबर बच्चे के माता-पिता को लगी तो वह आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। बच्चे के बेहतर इलाज के लिए उसे शहर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

डॉक्टरों ने बचाई जान

सिविल अस्पताल में भर्ती बच्चे की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने आइसोफैको स्कोप की मदद से चंद मिनटों में ही बच्चे की आंत से सिक्का निकाल लिया और उसकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, सूरत के सचिन इलाके में शिवनगर के पास रहने वाले बैजूदास का 3 साल का बेटा आर्यन अपने घर में खेल रहा था। बच्चे ने खेल-खेल में ही सिक्का निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

Gujarat: मोरबी हादसा मामले में सरकार ने नगरपालिका से कारण बताओ नोटिस पर फिर से मांगा जवाब

सिविल अस्पताल में कराया गया रेफर

सिक्का निगलने के बाद बच्चा रोने लगा और तब परिजन को उसकी परेशानी का पता चला। परिजन काफी चिंतित हो गए और उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां से उसे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बच्चे के एक्स-रे रिपोर्ट के तर्ज पर इलाज किया।

खाने की नली में फंसा था सिक्का

एक्स रे रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे के खाने की नली में सिक्का फंसा हुआ था। सिविल अस्पताल के ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने बच्चे को एनेस्थीसिया दिया और एसोफैगस स्कोप की मदद से चंद मिनटों में ही सिक्के को बाहर निकाल लिया दिया। गले में फंसा सिक्का आखिरकार बाहर निकला तो परिवार ने भी राहत की सांस ली।

बता दें कि कई बार बच्चे को अकेला खेलता देख माता-पिता अपने कामों में व्यस्त हो जाते हैं, लेकिन माता-पिता को अपने बच्चों खासकर छोटे बच्चों पर पूरा ध्यान देना चाहिए, नहीं तो आर्यन जैसे बच्चे फिर से ऐसी घटना का शिकार हो सकते है। 

शादी के मंडप में बैठकर राष्ट्रगान गाने पर 11 गिरफ्तार, राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज

Valentine's Day: Foodie होने की वजह से हुआ प्यार, फिर कर ली शादी; अब फूड ब्लॉगर बन लोगों का दिल जीत रहा ये कपल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.