विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूरत: फोन पर गेम खेलने से मना करने पर बेटी ने की पिता की हत्या, पहले कुकर के ढक्कन से किया हमला; फिर चाकू से गोदा

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:52 AM (IST)

सूरत में मोबाइल गेम खेलने से रोकने और फोन तोड़ने पर 22 वर्षीय बेटी ने अपने 55 वर्षीय पिता की ...और पढ़ें

सूरत में फोन पर गेम खेलने से मना करने पर बेटी ने की पिता की हत्या(फोटो: सोशल मीडिया)

सूरत में फोन पर गेम खेलने से मना करने पर बेटी ने की पिता की हत्या(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के सूरत में मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय युवती ने अपने 55 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। पिता ने गेम खेलने से रोका और गुस्से में मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। जिससे नाराज बेटी ने पहले प्रेशर कुकर के ढक्कन से वार किया, फिर चाकू से गोदकर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, यह घटना सूरत के कोसाड इलाके की है। रविवार को जब 55 वर्षीय रमेश चौहान काम से घर लौटे, तो उनकी पत्नी मंजू ने शिकायत की कि बेटी काजल (22) दिनभर फोन पर गेम खेलती रहती है और घर के कामकाज में कोई हाथ नहीं बंटाती।

इसके बाद रमेश चौहान ने काजल से फोन अलग रखकर घरेलू काम में मदद करने को कहा। जब काजल ने उनकी बात नहीं मानी, तो गुस्से में आकर रमेश ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और जमीन पर पटक कर तोड़ दिया।

कुकर के ढक्कन और चाकू से किया जानलेवा हमला

मोबाइल टूटने से काजल आगबबूला हो गई। उसने किचन के स्लैब पर रखा प्रेशर कुकर का ढक्कन उठाया और पिता रमेश के सिर पर पूरी ताकत से मार दिया। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उसने चाकू उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

रमेश की चीख सुनकर जब मंजू दौड़कर किचन में पहुंचीं, तो देखा कि पति खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़े थे और उनके सिर व पेट से भारी मात्रा में खून बह रहा था।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घायल रमेश चौहान को फौरन पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी मंजू की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और रविवार देर रात ही आरोपी काजल को हिरासत में ले लिया।

पुलिस इंस्पेक्टर जे. बी. वानर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मोबाइल गेमिंग के मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया और पिता की हत्या हो गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि काजल के जैविक पिता की कुछ साल पहले सौराष्ट्र में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां सूरत आ गई थी और उसने रमेश चौहान से शादी कर ली थी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- गुजरात: दीवाली से पहले अहमदाबाद से पकड़े गए 61 अवैध बांग्लादेशी, डिपोर्टेशन की प्रकिया शुरू

यह भी पढ़ें- गुजरात की हाई प्रोफाइल शराब पार्टी में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, आरोपियों को बचाने के लिए बदले सरनेम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।