विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: दीवाली से पहले अहमदाबाद से पकड़े गए 61 अवैध बांग्लादेशी, डिपोर्टेशन की प्रकिया शुरू

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:53 PM (IST)

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दिवाली से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए 61 संदिग्ध अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया है।

अहमदाबाद में 61 अवैध बांग्लादेशी हिरासत में

अहमदाबाद में 61 अवैध बांग्लादेशी हिरासत में

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। दीवाली से पहले सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने शहर भर में एक विशेष अभियान चलाकर 61 संदिग्ध अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, इनमें से अधिकांश लोग मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं और बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे।

एक साथ कई इलाकों में छापेमारी

पीटीआई के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने शहर के कई संवेदनशील इलाकों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करना था। अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी प्रवासियों को वापस उनके देश भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पहले भी हुए हैं बड़े ऑपरेशन

अवैध बांग्लादेश नागरिकों के खिलाफ अहमदाबाद पुलिस ने पहले भी अभियान चलाए हैं। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद चंडोला झील इलाके से 200 से ज्यादा बांग्लादेशियों को पकड़ा गया था।

अक्टूबर 2025 में सोलह इलाके के किराए के मकानों में पहचान छिपाकर रह रहीं 17 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया था।

सीमा पार घुसपैठ बनी बड़ी चुनौती

भारत को बांग्लादेश से लगती 4,096.7 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार अवैध घुसपैठ का सामना करना पड़ रहा है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा 12 मार्च 2025 को राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, जनवरी 2024 से जनवरी 2025 के बीच सीमा पर 2,601 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इसमें सबसे अधिक 331 गिरफ्तारियां अक्टूबर 2024 में हुई थीं।

दिवाली से पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 61 संदिग्ध अवैध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।