गुजरात के सफारी पार्क वन विभाग के कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल पर किया शेर का पीछा, ड्यूटी से हटाए गए
गुजरात के अंबार्डी सफारी पार्क में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मोटरसाइकिल पर शेर का पीछा करने का वीडियो वायरल ...और पढ़ें

वन विभाग के कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल पर किया शेर का पीछा। (सोशल मीडिया)
HighLights
अंबार्डी सफारी पार्क में शेर का मोटरसाइकिल से पीछा।
वन विभाग के तीन आउटसोर्स कर्मचारी हटाए गए।
घटना की जांच शुरू, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
डिजिटल डेस्क, राजकोट। गुजरात के अमरेली जिले में स्थित अंबार्डी सफारी पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वन विभाग के कुछ कर्मचारी मोटरसाइकिल पर एक शेर का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस घटना के बाद, आउटसोर्स किए गए इन तीन कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी से हटा दिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी थी।
मुख्य वन संरक्षक जयपाल सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि शाम के समय, वन विभाग के कुछ कर्मचारी शेर को सफारी पार्क में उसके बाड़े की ओर ले जा रहे थे। आमतौर पर, यह नियमित काम जीप के जरिए किया जाता है, लेकिन कुछ कर्मचारियों ने इसके लिए मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया।
तीन कर्मचारियों को काम से हटाया- जयपाल सिंह
जयपाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद एक नोटिस जारी किया गया और आउटसोर्स किए गए वन विभाग के तीन कर्मचारियों को उनके काम से हटा दिया गया।
प्रभारी सहायक वन संरक्षक (ACF) मितेश वानिया ने कहा कि यह वीडियो दीवाली के त्योहार के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि शेर को परेशान किया गया था।
LION CHASED BY MOTORCYCLE AND FOREST DEPARTMENT BOLERO AT #GUJARAT SAFARI PARK, #VIDEO GOES #VIRAL. https://t.co/8Y53sNnyMA
— दीपक गुप्ता 🇮🇳 (@deepakg111) November 15, 2026
वानिया ने कहा कि यह सफारी पार्क 300 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यहां हर दिन शाम 5 बजे, 100x100 मीटर के घेरे में शेरों को खाना खिलाया जाता है। वीडियो में दिख रहे अधिकारियों ने देखा कि एक शेर क्राल से बाहर निकल गया है और वे उसे वापस उसी घेरे की ओर ले जा रहे थे। जानवर को परेशान करने का कोई इरादा नहीं था।
उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान अंबार्डी सफारी पार्क में पर्यटकों की भारी भीड़ थी, और छुट्टियों के समय व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने लगातार 12 घंटे तक काम किया।