Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat Train Accident: अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, भैंसों के झुंड से टकराई

    Vande Bharat Express Accident गुजरात के अहमदाबाद में वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस भैंसों के झुंड से टकरा गई है। टक्कर में वंदे भारत के इंजन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

    By Manish NegiEdited By: Updated: Thu, 06 Oct 2022 03:24 PM (IST)
    Hero Image
    हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस (फोटो एएनआई)

    गांधीनगर, ऑनलाइन डेस्क। भारत की सुपरफास्ट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) हादसे का शिकार हो गई है। गुजरात के अहमदाबाद में वंदे भारत एक्सप्रेस भैसों के झुंड से टकरा गई है। टक्कर लगने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में वंदे भारत का इंजन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर आ रही थी। पश्चिमी रेलवे के वरिष्ठ पीआरओ केजे जयंत ने इसको लेकर अधिक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हादसा सुबह सवा 11 बजे के आसपास हुआ है। उस वक्त वंदे भारत वातवा स्टेशन से मणिनगर आ रही थी। तभी अचानक भैंसों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आया और टक्कर हो गई।

    पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

    पीएम मोदी ने 6 दिन पहले ही वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। मोदी ने 30 सितंबर को अपने गुजरात दौरे के दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन को 'मेक इन इंडिया' के तहत तैयार किया गया है। इसके ज्यादातर पार्ट भारत में ही तैयार किए गए हैं। पीएम मोदी ने बीते साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान अगले 75 सप्ताह में 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी।

    वंदे भारत का टाइम टेबल

    वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:10 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:30 बजे गांधीनगर पहुंचेगी। सूरत में यह सुबह 8:50 बजे, वडोदरा में 10:20 बजे और अहमदाबाद में 11:35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन गांधीनगर से दोपहर 2:05 बजे प्रस्थान करेगी और रात 8:35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे, वडोदरा शाम 4 बजे और सूरत शाम 5:40 बजे पहुंचेगी।

    ये भी पढ़ें:

    प्रयागराज छिवकी से चुनार तक EDFC ट्रैक पर रफ्तार भरेंगी Goods Trains, यात्री ट्रेनें लेट नहीं होंगी

    Social Media पर छा गए Rewa Express के ईमानदार TTE, 2 लाख रुपये से भरा बैग यात्री को लौटाया