अहमदाबाद में तेज रफ्तार रेंज रोवर की टक्कर से व्यक्ति की मौत, बीजेपी MLA का भतीजा गिरफ्तार
अहमदाबाद के शिलाज सर्कल के पास एक तेज रफ्तार रेंज रोवर ने रैपिडो बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइकर की मौत हो गई।

अहमदाबाद हिट एंड रन मामले में बीजेपी विधायक का भतीजा गिरफ्तार (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
अहमदाबाद में तेज रफ्तार रेंज रोवर ने रैपिडो बाइकर को टक्कर मारी।
हादसे में बाइकर की मौके पर ही मौत हो गई।
बीजेपी विधायक के भतीजे ड्राइवर को गिरफ्तार कर जमानत मिली।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अहमदाबाद के शिलाज सर्कल के पास बुधवार, 11 नवंबर को एक तेज रफ्तार रेंज रोवर ने रैपिडो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच करते हुए बोपल पुलिस ने ड्राइवर राघवेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।
BJP MLA का भतीजा गिरफ्तार
ड्राइवर राघवेंद्र कुशवाहा बापुनगर के विधायक दिनेशसिंह कुशवाहा का भतीजा है। पुलिस ने उस रेंज रोवर को भी जब्त कर लिया है जो इस हादसे में शामिल थी। बाद में आरोपी को पुलिस स्टेशन से ही जमानत मिल गई।
पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- 'हंगामा क्यों है बरपा...', पीएम मोदी की तारीफ के बाद मचे सियासी बवाल पर बोले सैम पित्रोदा