विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात: पाटन में बड़ा हादसा, झील में डूबने से पांच की मौत; गांव में पसरा मातम

Published: Mon, 10 Feb 2025 03:37 PM (IST)

गुजरात के पाटन में झील में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई है। वडावली गांव में पशुपालन से ...और पढ़ें

पाटन में झील में डूबने से पांच की मौत। (सांकेतिक तस्वीर)
पाटन में झील में डूबने से पांच की मौत। (सांकेतिक तस्वीर)

जेएनएन, पाटन। गुजरात के पाटन जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पर चाणस्मा के वडावली गांव में रविवार को एक झील में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे और एक महिला भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार पूरी घटना गांव की बाहरी इलाके की है। पुलिस का कहना है कि ये लोग झील में कैसे डूबे इसको लेकर जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि ये लोग बकरियां चराने के लिए झील के किनारे पहुंचे रहे होंगे, इस दौरान एक लड़की का पैर फिसल गया और वह झील में गिर गई। इसके बाद लड़की को बचाने के लिए अन्य लोग भी झील में कूद गए, जिनकी मौत हो गई।

एक साथ पांच की मौत से सनसनी

वडावली गांव में रविवार को हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल है। मृतकों का आज अंतिम संस्कार किया गया, इस दौरान स्थानीय लोगों की आंखें नम दिखीं। वडावली गांव में पशुपालन से जुड़े अल्पसंख्यक समुदाय का एक परिवार के लोग झील के किनारे बकरी चराने पहुंचे।

मृतकों की पहचान 37 वर्षीय फिरोजाबानू कलुमिया सिपाही (मालेक), 9 वर्षीय मां महिराबानू कलुमिया सिपाही (मालेक), 7 वर्षीय बेटी अब्दुल कादिर कलुमिया सिपाही (मालेक), एक बेटा और 13 वर्षीय सिमरन उर्फ ​​सीम्मू सलीमभाई महल और 16 वर्षीय सोहिल रहीमभाई कुरैशी के तौर पर हुई है।

कैसे हुआ हादसा

गौरतलब है कि ये लोग अपनी बकरी चराने के लिए गांव के पास बाहरी इलाके में गए थे। देर शाम तक बकरियां तो घर लौट आईं, लेकिन जब साथ में गए लोग वापस नहीं आए तो परिजन पास के झील के पास पहुंचे और उनकी व्यापक खोजबीन शुरू की।

गांव के पास झील के पास पहुंचने पर सभी मृतकों की चप्पलें बिखरीं मिलीं। परिजनों को संदेह हुआ कि वे डूब गए हैं और स्थानीय तैराकों की मदद से उनकी तलाश की गई। इस दौरान सभी के शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: 'पुलिस से कविता समझने में गलती हुई...' कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ हुआ खेला! इस कमेटी से किया गया बाहर, अजीत पवार की एंट्री