नई दिल्ली, एएनआई। उत्तर से लेकर दक्षिण तक समूचा भारत 74 वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। सभी लोग हर्षों उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। राजधानी के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भारत के शूरवीरों ने देश की सैन्य ताकत का परिचय दिया है। तो वहीं पूरा कर्तव्य पथ भारत की विभिन्न संस्कृतियों की धरोहर की झाकियों से झूम उठा। उत्तर से लेकर दक्षिण तक विभिन्न राज्यों की संस्कृति को झाकिंयों के रूप में दिखाया गया था।

मोढेरा गांव रहा झांकी में खास

कर्तव्य पथ पर गुजरात की झांकी सबसे अहम रही है। गणतंत्र दिवस 2023 पर गुजरात की झांकी 'स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात' विषय पर ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को दर्शाती है। गणतंत्र दिवस की परेड में हर किसी की नजर गुजरात की झांकी पर रही। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस झांकी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने गुजरात की झांकी का नेतृत्व किया है। गुजरात की झांकी में राज्य के एक गांव को दर्शाया गया था। गुजरात का मोढेरा गांव है जहां सौर ऊर्जा से 24 घंटे बिजली पैदा होती है। इस गांव को झांकी में पेश किया गया था।

झांकी ने गुजरात की नवीकरणीय ऊर्जा का दिया संदेश

पंकज मोदी ने कहा कि गुजरात एक ऐसा राज्य है जो देश और दुनिया को एक नई दिशा देता है। इस बार की झांकी में भी नई दिशा और प्रेरणा देने का प्रयास किया गया है। गुजरात की झांकी ने राष्ट्र को यह संदेश दिया है कि गुजरात नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) का उपयोग कर रहा है। राज्य ऊर्जा स्रोत और आर्थिक रूप से कुशल होने के नाते, शुद्ध शून्य उत्सर्जन और सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपयोग के साथ एक वैश्विक मार्गदर्शक बन रहा है।

हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा पार्क के मॉडल को झांकी में शामिल

राज्य की झांकी में दुनिया के सबसे बड़े हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा पार्क के मॉडल शामिल किया है। जो कच्छ में आकार ले रहे हैं , देश का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित मोढेरा गांव, पीएम-कुसुम योजना और नहर छत सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजना के माध्यम से किसानों को प्रदान किए गए लाभ को भी दिखाया गया है।

यह भी पढ़े- Assam: CM हिमंत बिस्वा सरमा ने ULFA (I) के सदस्यों से मुख्यधारा में लौटने का किया आग्रह, कही बड़ी बात

एंटोनियो गुटेरस ने मोढेरा गांव का किया था दौरा

गुजरात की झांकी में सबसे बड़े हाईब्रिड( सौर और हवा) नवीकरणीय उर्जा पार्क को कच्छ में दिखाया गया है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर मोढेरा गांव का दौरा भी किया था। 'स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात' के विषय पर आधारित झांकी में देश को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र का संदेश दिया गया है।

यह भी पढ़े- Fact Check : बोरियां ले जा रही महिलाओं की इस तस्‍वीर का नहीं है भारत से संबंध

Edited By: Preeti Gupta