विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIP कल्चर विवाद के बाद द्वारकाधीश मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला, बिना अनुमति फोटो-वीडियो लेने पर लगेगी रोक

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:13 PM (IST)

द्वारकाधीश मंदिर प्रबंधन ने 'VIP कल्चर' और वायरल वीडियो विवादों के बाद मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर नए नियम लागू किए हैं। 

द्वारकाधीश मंदिर में फोटोग्राफी के लिए मंदिर प्रशासन ने लागू किए नए नियम (फोटो क्रेडिट- touristinindia)

द्वारकाधीश मंदिर में फोटोग्राफी के लिए मंदिर प्रशासन ने लागू किए नए नियम (फोटो क्रेडिट- touristinindia)

HighLights

  1. मंदिर परिसर में फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर नए नियम लागू।

  2. बिना पूर्व अनुमति फोटो-वीडियो लेना अब प्रतिबंधित।

  3. अधिकृत फोटोग्राफर ही शुल्क लेकर तस्वीरें लेंगे।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। 'VIP कल्चर' और मंदिर परिसर के भीतर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी को लेकर चल रहे विवादों के बीच, द्वारकाधीश मंदिर प्रबंधन समिति ने एक बड़ा फैसला लिया है।

अब से, द्वारकाधीश मंदिर परिसर के भीतर कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी नहीं कर सकेगा; इसके लिए मंदिर प्रशासन से पहले से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

द्वारकाधीश मंदिर प्रबंधन ने लागू किए नए नियम

मंदिर की धार्मिक परंपराओं, पवित्रता और सुव्यवस्थित प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए, द्वारकाधीश मंदिर प्रबंधन समिति ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को लेकर नए नियम लागू किए हैं।

इन नियमों के तहत मंदिर परिसर में किसी भी तरह की फोटो शूट या वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए पहले से अनुमति लेनी जरूरी होगी।

फोटोग्राफर ही ले सकेंगे फोटो

मंदिर के अंदर फोटोग्राफी केवल मंदिर के अधिकृत फोटोग्राफर के जरिए ही की जा सकेगी। इसके लिए 2,500 रुपये का शुल्क अनिवार्य है।

जो श्रद्धालु भोग-मनोरथ और ध्वजाजी जैसे आयोजनों की फोटो क्लिक करवाना चाहते हैं उनके लिए 2500 रुपये का शुल्क तय किया गया है। ऐसी फोटोग्राफी केवल मंदिर प्रशासन द्वारा अधिकृत फोटोग्राफर के माध्यम से ही की जा सकती है।

वीडियो वायरल होने के बाद फैसला

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर द्वारिकाधीश मंदिर से जुड़े कई वीडियो वायरल हुआ थे। इनमें कीर्तिदान गढ़वी और मोरारी बापू से जुड़ा ध्वजारोहण समारोह का फुटेज भी शामिल था जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और बहस छेड़ दी थी।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंदिर के प्रबंधन और VIP लोगों को दी जाने वाली विशेष सुविधाओं को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे।

द्वारका पुलिस और मंदिर प्रशासन के तौर-तरीके भी काफी चर्चा का विषय बन गए थे। इन घटनाओं के बाद यह स्पष्ट नियम बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- गुजरात के कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर, 7 लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।