विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat: मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, वीडियो के जरिए की गई आरोपितों की पहचान

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Sun, 03 Sep 2023 09:35 PM (IST)

गुजरात के बोटाद जिला स्थित सालंगपुर मंदिर में तोड़फोड़ करने और भित्ति चित्रों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तीन ...और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक किशोर बालोलिया के अनुसार, आरोपितों की पहचान एक वीडियो के जरिये की गई।
पुलिस अधीक्षक किशोर बालोलिया के अनुसार, आरोपितों की पहचान एक वीडियो के जरिये की गई।

HighLights

  1. कुछ माह पहले मंदिर प्रशासन ने अपने परिसर में हनुमानजी की 54 फीट की भव्य मूर्ति स्थापित की थी
  2. मुख्य आरोपित की पहचान हर्षद गढ़वी के रूप में हुई है

बोटाड, आइएएनएस। गुजरात के बोटाद जिला स्थित सालंगपुर मंदिर में तोड़फोड़ करने और भित्ति चित्रों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भित्ति चित्रों में हनुमानजी को स्वामी नारायण संप्रदाय के संत सहजानंद स्वामी के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए दिखाया गया है।

वीडियो में भित्तिचित्रों को तोड़ते हुए दिखें आरोपी

पुलिस अधीक्षक किशोर बालोलिया के अनुसार, आरोपितों की पहचान एक वीडियो के जरिये की गई। मुख्य आरोपित की पहचान हर्षद गढ़वी के रूप में हुई है। वीडियो में गढ़वी को मंदिर में भित्तिचित्रों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। उसके साथ जयसिंह भरवाड़ और बलदेव भरवाड़ भी थे।

कब शुरू हुआ था विवाद ?

कुछ माह पहले मंदिर प्रशासन ने अपने परिसर में हनुमानजी की 54 फीट की भव्य मूर्ति स्थापित की थी। विवाद तब शुरू हुआ, जब दीवार के भित्तिचित्रों में हनुमानजी को सहजानंद स्वामी के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए दर्शाया गया। हनुमानजी को इस तरह से दर्शाने पर सनातनी साधु-संतों में गहरा आक्रोश है। वे इसके खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।